Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeUncategorized2731.32 Crore Toll Recovery Loss to NHAI किसान आंदोलन से एनएचएआई को...

2731.32 Crore Toll Recovery Loss to NHAI किसान आंदोलन से एनएचएआई को 2731.32 करोड़ पथकर वसूली का नुकसान

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

2731.32 Crore Toll Recovery Loss to NHAI : पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में किसानों के विरोध के कारण सरकारी स्वामित्व वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को 2,731.32 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है।

यह जानकारी संसद को बुधवार को दी गई। राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन ने अक्टूबर 2020 से पथकर वसूली संग्रह को प्रभावित करना शुरू कर दिया था।

उन्होंने कहा कि शुरू में पंजाब में अक्टूबर 2020 में आंदोलनकारी किसानों ने टोल प्लाजा के परिचालन को ठप्प कर दिया था। मंत्री ने कहा, “यह अंतत: पूरे हरियाणा के पड़ोसी राज्यों और राजस्थान के कुछ हिस्सों में फैल गया।

किसान आंदोलन के कारण कुल मिलाकर 60 से 65 एनएच टोल प्लाजा के संचालन प्रभावित हुए जिसके परिणामस्वरूप 2,731.32 करोड़ रुपए के टोल संग्रह का नुकसान हुआ।”

एक अलग सवाल का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि मंत्रालय ने विभिन्न परियोजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 12,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण का लक्ष्य रखा है जिनमें से कुछ को 2021 में पूरा किया जाना है। 2731.32 Crore Toll Recovery Loss to NHAI

Read More : Multiple Savings Account Disadvantages 2 से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट्स हैं तो हो सकता है नुक्सान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR