Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeBusinessGST collection को लेकर टूट सकता है 4 साल का रिकार्ड, आज...

GST collection को लेकर टूट सकता है 4 साल का रिकार्ड, आज जारी होंगे आंकड़े

- Advertisement -

GST collection
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

जीएसटी कलेक्शन को लेकर दिसम्बर में 4 साल का रिकार्ड टूट सकता है। सरकार की ओर से आज जीएसटी के आंकड़े जारी किए जाएंगे। नवंबर में 1.45 लाख करोड़ रुपए कलेक्शन रहने की उम्मीद है जोकि पिछले 4 सालों में सबसे अधिक बताया जा रहा है। इसका कारण त्योहारी सीजन में अच्छी खासी खरीदारी होना है। अक्टूबर में कुल 7.35 करोड़ ई-बिल जनरेट किए गए।

इससे पहले सबसे ज्यादा ई-बिल जनरेट मार्च 2021 में हुआ था। इसी का प्रभाव अप्रैल 2021 में रिकॉर्ड कलेक्शन के रूप में दिखा। मार्च के बाद जब ई-बिल रिकॉर्ड जनरेट हुआ है तो इसका असर नवंबर के महीने में दिखेगा, क्योंकि ई-बिल जनरेट होने के अगले महीने में टैक्स वसूली का आंकड़ा सामने आता है। अक्टूबर में GST कलेक्शन 1.3 लाख करोड़ रुपए था। 2020 के अक्टूबर की तुलना में यह 34% अधिक था। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि इस बार जारी होने वाले कलेक्शन के आंकड़े पिछले 4 साल में सबसे अधिक हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक मौजूद वित्तवर्ष में अप्रैल से अब तक GST कलेक्शन देखें तो मई में 1.02 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था। जून में यह घटकर 92,840 करोड़ रुपए रह गया। जुलाई में यह फिर 1 लाख करोड़ रुपए के पार 1.16 लाख करोड़ रुपए रहा जबकि अगस्त में 1.12 लाख करोड़ रुपए रहा। सितंबर में यह 1.17 लाख करोड़ और अक्टूबर में 1.30 लाख करोड़ रुपए था।

बता दें कि GST को जुलाई 2017 में लागू किया गया था। तब से लेकर अब तक सबसे ज्यादा कलेक्शन 1.41 लाख करोड़ रुपए का रहा है। यह रिकॉर्ड इसी साल अप्रैल में था।

Also Read : First day of December Blow Of Inflation खाना, मोबाइल देखना हुआ महंगा, जानिए और क्या हुए बदलाव

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR