Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeShare marketShare Market Today Update: शेयर मार्केट लाल निशान पर, सेंसेक्स 500 पॉइंट्स...

Share Market Today Update: शेयर मार्केट लाल निशान पर, सेंसेक्स 500 पॉइंट्स गिरकर 57,172 पर कर रहा कारोबार

- Advertisement -

Share Market Today Update

इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली

Share Market Today Update: पिछले कुछ हफ्तों से शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। इसके चलते हफ्ते के दूसरे दिन यानि आज मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 500 पॉइंट्स गिरकर 57,172 पर कारोबार कर रहा है, व्ही निफ़्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 130 अंक नीचे 17,019 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 5 गिरावट में

images 8

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 5 गिरावट में हैं जबकि 25 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में NTPC, पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, HDFC और नेस्ले हैं। बढ़ने वाले स्टॉक में टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टाइटन, विप्रो, बजाज फाइनेंस, HCL टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ITC हैं। इनके अलावा इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, डॉ. रेड्‌डी, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के भी शेयर तेजी में हैं। एयरटेल और सनफार्मा के साथ SBI और TCS भी बढ़त में हैं।

निफ़्टी के ये शेयर गिरावट में

इसके 50 शेयर्स में से 38 बढ़त में और 12 गिरावट में हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में पावरग्रिड, टाटा कंज्यूमर, NTPC, SBI लाइफ और नेस्ले हैं। (Stock Market Update 8 Feb 2022) बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में टाटा स्टील, टाइटन, बजाज फिनसर्व, हिंडालको और मारुति हैं।

कल का हाल

कल यानि सोमवार को एशियाई बाजारों में मिले जुले रुख के बीच बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1023 अंक लुढ़ककर 57621 पर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 302 अंक गिरकर 17213 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स कल सुबह 95 अंक नीचे 58,549 पर खुला था। (Stock Market Update 8 Feb 2022) पहले घंटे में इसने 58,707 का ऊपरी लेवल टच किया। वहीं निफ्टी यह 17,590 पर खुला था। इंट्राडे में निफ्टी 17536 तक पहुंचा था। इसके बाद से लगातार गिरता चला गया और दिन में इसने 17119 का सबसे निचला स्तर भी छूआ था।

Share Market Today Update

Also read:- Latest Petrol Prices: पेट्रोल, डीजल की कीमतों में आज 8 फरवरी को ईंधन दरों में कोई संशोधन नहीं

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR