Tuesday, October 22, 2024
Tuesday, October 22, 2024
HomeTop NewsFake Offers For Valentine Day 2022: साइबर क्राइम सेल ने वैलेंटाइन्स डे...

Fake Offers For Valentine Day 2022: साइबर क्राइम सेल ने वैलेंटाइन्स डे के नाम पर हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ दी चेतावनी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

Fake Offers For Valentine Day 2022:

भारत आज डिजिटल हो चूका है। अब आपका हर काम घर बैठे ऑनलाइन हो सकता है। लेकिन दुनिया जितनी ऑनलाइन बस रही है उतने ही फ्रॉड के मामले भी बढ़ते जा रहे है सबसे पहले साइबर क्रिमिनल्स ठगने के लिए आम लोगो को चुनते है और चुना लगाने के नए-नए तरीके ढूंढ़ते है। अब साइबर ठग की नजर में ‘वैलेंटाइन डे’ पर है, जहां लोगो को टारगेट किया जा रहा है और गिफ्ट के नाम पर फ्रॉड हो रहा है।

साइबर क्रिमिनल्स इस नए तरिके से अब अपराध को अंजाम दे रहे है वह आकर्षक स्कीम (Fake Offers for Valentine Day 2022) और होटल कूपन के नाम पर लोगों को मैसेज कर कपल्स के अकाउंट को खाली कर देते हैं। ऐसे में Home Ministry की साइबर सेफ्टी विभाग ने अपने ट्विटर हैंडल साइबर दोस्त पर यूजर्स को इस तरह के भ्रामक स्कीम्स से बचने की सलाह दी है।

साइबर क्रिमिनल्स के ठगने का यह है नया तरीका

साइबर जालसाज आपको ‘वैलेंटाइन डे’ के नाम पर आपको स्पेशल छूट और स्कीम का झांसा देकर आपको बड़े और 5 स्टार होटलों में छूट पाने के लिए एक लिंक भेज सकते हैं।

इस लिंक पर क्लिक करते ही आपका बैंक डिटेल्स साइबर ठग के पास चला जाएगा और फिर आपका अकाउंट से पैसे उड़ा लिए जाएंगे। इससे बचने के लिए ध्यान रखें की इस समय किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

Fake Offers For Valentine Day 2022

Also Read : Bajaj Group के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का निधन, पुणे में ली अंतिम सांस

Also Read : IPL Mega Auction 2022 10 टीमें और 600 खिलाड़ियों की होगी नीलामी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR