Corona Update 20 February 2022
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Corona Update 20 February 2022: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार आए दिन कम होती जा रही है। वहीं पिछले 24 घंटे में 20 हजार से भी कम कोरोना केस सामने आये है जिनमे संक्रमण होने के कारण, 673 लोगो की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 19,968 कोरोना केस सामने आए हैं। और साथ ही देश में पिछले 24 घंटो में कुल 48,847 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए है।
UP में अब हट गयी सारी पाबंदियां
कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम होता देख उत्तर प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश से सभी कोरोना से जुड़ी पाबंदियां हटा दी हैं। वहीं आज से प्रदेश में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी कार्यालय भी खोले जा सकेगें। इसके भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नाइट कर्फ्यू भी हटा दिया गया है।
और साथ ही आपको बता दे की देश में 1,75,37,22,697 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है, जिसमें से 30,81,336 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
Corona Update 20 February 2022