Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeShare marketOmicron Impact On Share Market ओमिक्रान से शेयर बाजार में मची हाहाकार...

Omicron Impact On Share Market ओमिक्रान से शेयर बाजार में मची हाहाकार के बाद आज हो सकती है रिकवरी

- Advertisement -

Omicron Impact On Share Market
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रान से शेयर बाजार में मची उथल पुथल आज कुछ थमती सी नजर आ रही है और बाजार आज रिकवरी के मूड में है। हालांकि बाजार अभी भी लाल निशान में है। शुरूआती कारोबार में गिरावट के बाद सेंसेक्स, निफ्टी में रिकवरी दिख रही है। प्री ओपन में तो निफ्टी आज सोमवार को फिर से 450 प्वाइंट से ज्यादा नीचे था लेकिन 16700 से नीचे जाने के बाद अब फिर 17000 पर लौटता दिख रहा है।

वहीं सेंसेक्स भी 725 प्वाइंट नीचे गिर गया था लेकिन अब यह 65 अंक ऊपर 57,188 कारोबार कर रहा है। ज्यादातर गिरावट बैंकिंग और मेटल शेयर्स में दिख रही हैं। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले कई महीने का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। दोनों पहली बार 57 हजार और 18 हजार के नीचे पहुंच गए हैं। इससे पहले आज सेंसेक्स सुबह 79 पॉइंट्स नीचे 57,028 पर खुला था। निफ्टी आज 17,055 पर खुला था और 16,838 का निचला स्तर बनाया।

वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पहले ही मिनट में करीबन 5 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है। मार्केट कैप 253.28 लाख करोड़ रुपए रह गया है। जबकि शुक्रवार को यह 258.31 लाख करोड़ रुपए था। शुक्रवार को इसमें 7.50 लाख करोड़ रुपए की कमी आई थी। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 28 शेयरों में गिरावट है, केवल 2 शेयर ही बढ़त में हैं।

Read More : Corona crisis on Share Market शेयर मार्केट पर छाया कोरोना संकट

Read More : Titan Shares Quantity टाइटन के शेयर ने राकेश झुनझुनवाला का किया भारी नुकसान, 753 करोड़ का हुआ घाटा

Read More : Ban on Crypto Currency is not Possible क्रिप्टोकरेंसी पर बैन संभव नहीं

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR