Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeBusinessED ने अमेजन इंडिया और फ्यूचर ग्रुप के हेड को भेजा नोटिस,...

ED ने अमेजन इंडिया और फ्यूचर ग्रुप के हेड को भेजा नोटिस, डील में फेमा के नियमों के उल्लंघन का है आरोप

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
अमेजन इंडिया के कंट्री हेड अमित अग्रवाल और फ्यूचर ग्रुप के हेड किशोर बियानी को प्रवर्तन निदेशालय नोटिस भेजा है और 6 दिसम्बर को दिल्ली में पेश होने के लिए कहा गया है। दोनों ग्रुप्स के अधिकारियों पर आरोप है कि फ्यूचर काउपोंस प्राइवेट लिमिटेड और अमेजन इंडिया के बीच जो विवादित डील हुई है, उसमें फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के नियमों की उल्लंघन की गई है। इस कारण एक बार फिर से अमेजन इंडिया और फ्यूचर ग्रुप के बीच हुई डील संकट में आ गई है।

बता दें कि पहले से दोनों कंपनियों में फ्यूचर रिटेल की बिक्री को लेकर तकरार चल रही है। यह विवाद अभी कोर्ट में चल रहा है। अमेजन का तर्क है कि फ्यूचर रिटेल का रिलायंस रिटेल को बेचने का करार उनके साथ 2019 में हुए निवेश समझौते का उल्लंघन है।

वहीं अब ED को शक है कि FEMA का उल्लंघन तो नहीं किया है। इसी कारण ED इस बात की जांच करेगी कि अमेजन ने 2019 में FCPL में 1431 करोड़ रुपए का निवेश कर 49% हिस्सेदारी खरीदने में कोई नियम तो नहीं तोड़े हैं।

Read More : Titan Shares Quantity टाइटन के शेयर ने राकेश झुनझुनवाला का किया भारी नुकसान, 753 करोड़ का हुआ घाटा

Read More : Ban on Crypto Currency is not Possible क्रिप्टोकरेंसी पर बैन संभव नहीं

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR