Corona Update Today 3 March 2022
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Corona Update Today 3 March 2022 : भारत में कोरोना की तीसरी लहर का बस खात्मा होने ही वाला है। रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की तुलना में आज फिर इस संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 6,561 नए केस सामने आए हैं।
और साथ ही अच्छी बात यह है कि कोरोना से मरने वालो की संख्या में भी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 142 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधर आया है जिसके बाद अब देश में 98.60 रिकवरी रेट पहुंच गया है।
देश में इतने एक्टिव केस
कल यानी बुधवार की बात करे तो कोरोना के 7 हज़ार 554 नए केस सामने आए थे जबकि मंगलवार को 6 हज़ार 915 नए मामले मिले थे। दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। वहीं भारत में अब कोरोना के कुल 77,152 एक्टिव केस ही रह गए हैं। कोरोना से अब तक 5,14,389 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
Corona Update Today 3 March 2022