Thursday, October 24, 2024
Thursday, October 24, 2024
HomeGadgetApple Event 2022 इवेंट की डेट हुई कन्फर्म, iPhone SE 3 से...

Apple Event 2022 इवेंट की डेट हुई कन्फर्म, iPhone SE 3 से लेकर Mac mini और कई डिवाइसेज देंगे बाजार में दस्तक

- Advertisement -

Apple Event 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Apple Event 2022 एप्पल अपने अपकमिंग इवेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। यह इवेंट 8 मार्च को होने जा रहा है। इस इवेंट के दौरान कंपनी अपने नए जनरेशन के MacBook Pro, MacBook Air, Mac mini और iMac Pro को लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस इवेंट में एप्पल का सबसे सस्ता आईफोन iPhone SE 3 भी इसी इवेंट में लॉन्च हो सकती है।

लीक्स की मने तो में इस डिवाइस का नाम iPhone SE+ 5G होने वाला है। कंपनी इस वर्चुअल इवेंट के दौरान कई डिवाइसेस को लॉन्च करने वाली है। Apple ने इसे ‘Peek Performance’ नाम दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें परफॉर्मेंस फोकस्ड डिवाइस देखने को मिलने वाले हैं।

Apple Launch Event Details

लॉन्च इवेंट डिटेल्स कि बात करे तो ये 8 मार्च को होगा। जो भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे शुरू होने वाला है। कंपनी इसे Apple Park से लाइव करेगी, जिसे आप कंपनी की वेबसाइट और Apple TV ऐप्स पर सीधा प्रसारण देख सकेंगे। हालांकि, फ़िलहाल कंपनी ने इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स की कोई जानकारी सांझा नहीं की है।

ये प्रोडकट्स होंगे लॉन्च

Apple Event 2022
Apple Event 2022

लीक्स की मानें तो Apple अपकमिंग इवेंट में नए Mac लाइन-अप लॉन्च होने जा रहे हैं। इस इवेंट में नए MacBook Pro, MacBook Air और Mac Mini में M2 चिप देखने को मिलने वाली है। वहीं iMac Pro में M1 Pro और M1 Max ऑप्शन मिल सकते हैं। इसके अलावा नया Mac Mini हमें M1 Pro चिस के साथ पेश किये जा सकते हैं।

Also read:- Realme V25 की आज होगी लॉन्चिंग, जानिए पूरी डिटेल्स

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR