Thursday, October 24, 2024
Thursday, October 24, 2024
HomeShare marketShare Market Closed 3 March 2022 निफ्टी 108 अंक टूटकर 16,498 पर...

Share Market Closed 3 March 2022 निफ्टी 108 अंक टूटकर 16,498 पर हुआ बंद, वही सेंसेक्स 366 अंक गिरा

- Advertisement -

Share Market Closed 3 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Share Market Closed 3 March 2022 : शेयर बाजार सुबह जहां बढ़ोत्तरी में उभर रहा था, वही शाम आते -आते इसमें भारी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 366 पॉइंट्स (0.66%) लुढ़ककर 55,102 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108 अंक (0.55%) टूटकर 16,498 पर बंद हुआ।

सुबह इतने पर खुला था सेंसेक्स 

बता दें कि आज सुबह सेंसेक्स 453 अंक ऊपर 55,921 पर खुला था। इसने 55,996 का ऊपरी और 54,931 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 19 गिरावट में और 11 बढ़त में रहे।

गिरावट और बढ़ोत्तरी वाले शेयरों का ब्यौरा

बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक की बात की जाए तो इनमें टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, ठळढउ, विप्रो, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और सनफार्मा रहे, वहीं गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में मारुति, डॉ. रेड्डी, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और आईसीआईसीआई बैंक 2-2% से ज्यादा गिरकर बंद हुए। इनके अलावा एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस भी गिरावट में रहे।

Also read:- Share Market Today 3 March 2022 : सेंसेक्स 234.74 अंक की बढ़ौतरी के साथ 55,234 के स्तर पर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR