Corona Update Today 5 March 2022
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Corona Update Today 5 March 2022 : देशभर में कोरोना की तीसरी लहर जाने ही वाली है। रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की तुलना में आज फिर इस संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 5,921 नए केस सामने आए हैं। हालांकि कोरोना से मरने वालो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
पिछले 24 घंटे में 289 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वही कल 201 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधर आया है देश के कुल सकारात्मक मामले 0.63 प्रतिशत ही रह गया है।
India reports 5,921 fresh #COVID19 cases, 11,651 recoveries, and 289 deaths in the last 24 hours.
Active case: 63,878 (0.15%)
Daily positivity rate: 0.63%
Total recoveries: 4,23,78,721
Death toll: 5,14,878Total vaccination: 1,78,55,66,940 pic.twitter.com/Lp6gJ5AwQ6
— ANI (@ANI) March 5, 2022
देश में इतने एक्टिव केस
कल यानी शुक्रवार की बात करे तो कोरोना के 6 हज़ार 396 नए मामलेसामने आए थे जबकि वीरवार को 6 हज़ार 561 नए मामले मिले थे। दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। वहीं भारत में अब कोरोना के कुल 63,878 एक्टिव केस ही रह गए हैं। कोरोना से अब तक 5,14,878 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
Corona Update Today 5 March 2022