Corona Today Update 7 March 2022
इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
Corona Today Update 7 March 2022 : भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जो की एक अच्छी बात है। रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की तुलना में आज फिर इस संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार,एक दिन में 4,362 नए मामले सामने आये है। 66 मौतों के साथ कोविड -19 मौतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। लगातार 28 दिनों से दैनिक COVID-19 मामले एक लाख से कम रहे हैं।
एक्टिव केस
कल यानि रविवार की बात करें तो कोविड के 5,476 नए केस सामने आए हैं। जबकि शनिवार की बात करें तो कोविड के 5 हज़ार 921 नए केस सामने आए थे। दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 54,118 हो गए। सक्रिय मामलों के साथ 9,620 रिकवरी दर्ज की गई। कोरोना से अब तक 5,15,102 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
Also Read: Womens Day 2022 : Kiran Mazumdar Shaw Success Story