Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeFestivalsHappy Women's Day 2022 : गूगल डूडल ने इस अनोखे तरीके से...

Happy Women’s Day 2022 : गूगल डूडल ने इस अनोखे तरीके से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

- Advertisement -

Happy Women’s Day 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। हमेशा की तरह गूगल ने भी खास डूडल बनाकर दुनियाभर में महिलाओं के लिए प्यार और सम्मान का इजहार किया है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों का जश्न मनाने, महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार दिखाने के लिए मनाया जाता है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कुछ अन्य विषयों पर आधारित होता है, और इस बार की थीम है – एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता आवश्यक है।

जानिए क्या है गूगल के इस डूडल का उदेश्य

Happy Women's Day 2022
Happy Women’s Day 2022

गूगल डूडल ने दिलचस्प तरीके से दिखाया है कि कैसे आज के दौर में महिलाएं मां से लेकर मोटर मैकेनिक तक काम करने की जिम्मेदारी निभाती हैं, घर से लेकर अंतरिक्ष तक कैसे संभालती हैं। महिलाओं को हर क्षेत्र में चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वे उनका सामना करती हैं और खुद को और मजबूती से स्थापित करती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की कुछ जानकारी

Happy Women's Day 2022
Happy Women’s Day 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 8 मार्च 1908 को हुई थी, लेकिन इसे मनाने की पहल एक साल बाद मजदूर आंदोलन से हुई और तभी इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का नाम दिया गया।

1911 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड और जर्मनी में मनाया गया। हालाँकि, इसे आधिकारिक तौर पर 1975 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा लागू किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद वर्ष 2020 और 2021 के 29 उत्कृष्ट महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का आज समापन होगा। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Also read:- Samsung Galaxy F23 : आज होगा लॉन्च, उससे पहले ही जान ले सारी जानकारी

Also read:- Realme C35 भारत में लॉन्च, जानिए कमाल के फीचर्स की पूरी डिटेल्स

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR