Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeAutomobileSamsung Galaxy A73 5G जल्द होगी लॉन्चिंग, लीक्स में फीचर्स का खुलासा

Samsung Galaxy A73 5G जल्द होगी लॉन्चिंग, लीक्स में फीचर्स का खुलासा

- Advertisement -

Samsung Galaxy A73 5G

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Samsung Galaxy A73 5G : सैमसंग जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग  Galaxy A73 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में यह फ़ोन Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि फोन बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही गीकबेंच सर्टिफिकेशन पर फ़ोन की कुछ मेन स्पेसिफिकेशन भी लीक हुई है। लीक्स की माने तो फ़ोन में Snapdragon 778G प्रोसेसर होने वाला है। आइए जानते है फ़ोन से जुडी कुछ ख़ास जानकारी।

Features of Samsung Galaxy A73 5G

Samsung Galaxy A73 5G
Samsung Galaxy A73 5G

यह फ़ोन एक प्रीमियम मिडरेंज स्मार्टफोन होने वाला है। इसके साथ ही लीक्स में फ़ोन का मॉडल नम्बर SM-A736B सामने आया है। गैलेक्सी ए73 5जी में हमें स्नैपड्रगन 778G प्रोसेसर की पावर मिलने वाली है। यह एक मिडरेंज प्रोसेसर है। जिसकी क्लॉक स्पीड 1.80GHz है। लीक्स में सामने आए स्कोर्स की बात करें तो डिवाइस ने सिंगल कोर पर्फोमन्स टेस्ट में 778 प्वॉइंट्स का स्कोर किया।

Samsung Galaxy A73 5G
Samsung Galaxy A73 5G

जबकि मल्टी कोर डिपार्टेमेंट में इसका स्कोर 2,913 प्वॉइंट्स हासिल किए । फोन का 8GB RAM वेरिएंट सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ है लेकिन इसका 6GB RAM वेरिएंट भी आने की उम्मीद की जा रही है। फोन में आउट ऑफ़ दी बॉक्स Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने वाला है।

Samsung Galaxy A73 5G

Also read:- Samsung Galaxy F23 : आज होगा लॉन्च, उससे पहले ही जान ले सारी जानकारी

Also read:- Realme C35 भारत में लॉन्च, जानिए कमाल के फीचर्स की पूरी डिटेल्स

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR