Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeGadgetRedmi Watch 2 Lite : इंडिया में हो गयी है लॉन्च,...

Redmi Watch 2 Lite : इंडिया में हो गयी है लॉन्च, जानिए इसके कमाल के फीचर्स एंड प्राइस के बारे में

- Advertisement -

Redmi Watch 2 Lite

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

Xiaomi ने आज भारत में एक इवेंट में रेडमी Note 11 और Note 11 Pro+ डिवाइस लॉन्च कर दिया है। इन डिवाइस को पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था और आखिरकार भारत में अपना रास्ता बना लिया है। कंपनी ने स्मार्टफोन्स के साथ साथ रेडमी Watch 2 Lite को भी लांच किया है।

Redmi Watch 2 Lite specification

Redmi watch 2 lite
Redmi watch 2 lite

स्मार्टफोन के साथ, कंपनी ने रेडमी Watch 2 Lite को लांच किया, जो कि वियरेबल सेगमेंट में कंपनी की नवीनतम पेशकश है। यह 100 से अधिक वर्कआउट मोड प्रदान करता है। यह 1.55 इंच के रेक्टेंगुलर डिस्प्ले और 25% बड़े स्क्रीन एरिया के साथ आता है। यह 120 से अधिक वॉच फेस के साथ आता है, जिसमें से चुनने के लिए कई ऑप्शन हैं।

Redmi Watch 2 Lite में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, फीमेल हेल्थ ट्रैकर और स्ट्रेस मॉनिटरिंग की सुविधा है। वॉच इन-बिल्ट मल्टी सिस्टम जीपीएस के साथ आती है और 5ATM वाटर रेजिस्टेंस प्रदान करती है। यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।

Redmi Watch 2 Lite price and availability

Redmi watch 2 lite
Redmi watch 2 lite

रेडमी Watch 2 Lite की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और यह 15 मार्च से देश भर के Amazon, Mi ऑनलाइन स्टोर, Reliance Digital और Mi Homes स्टोर्स से आइवरी, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Also read:- Apple IPad Air 2022 : सबसे पावरफुल M1 चिप के साथ IPad Air को किया गया इंडिया में लॉन्च, जानिए प्राइस

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR