Punjab Election Result 2022
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हुई, जहां अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) के लिए व्यापक जीत की उम्मीद है। न केवल कई एग्जिट पोल से, बल्कि चुनावी रुझानों में भी यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
दरअसल, पंजाब में गत दिनों हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने लगता है एक बार फिर से बदलाव का मन बनाया है। मौजूदा मतगणना के आंकड़े इसी बात की गवाही दे रहे हैं।
मतगणना केंद्रों पर चल रही गिनती के आधार पर चुनाव आयोग द्वारा जो आंकड़े बताए जा रहे हैं। उससे तो यही पता चल रहा है। ताजा रूझानों पर गौर करें तो आम आदमी पार्टी सबपर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। सत्ताधारी कांग्रेस को मात्र 13 सीटों पर बढ़त मिल रही है।
अमृतसर पूर्वी से ताजा हालप्रदेश की इस बार की सबसे ज्यादा होट सीटों में से एक अमृतसर पूर्वी से नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रमजीत सिंह मजीठिया दोनों की आम आदमी पार्टी के उम्मीद्वार से पीछे हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री चन्नी दोनों सीटों से और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपनी सीट से पीछे हैं। सुखबीर बादल भी अपनी विधानसभा सीट पर पीछे हैं।
Read More: How To Check Election Result Online : अब आप ऑनलाइन घर बैठे भी इलेक्शन रिजल्ट को कर सकते ही चेक