Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeTop NewsIndia Petrol Price बनी हुई वाहन ईंधन के दामों में स्थिरता, आने...

India Petrol Price बनी हुई वाहन ईंधन के दामों में स्थिरता, आने वाले दिनों में और सस्सा हो सकता पेट्रोल व डीजल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। 

India Petrol Price दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम गिर रहे हैं। कच्चे तेल के दामों के गिरावट के बाद में भी भारतीय बाजार में वाहन के ईंधन  में स्थिरता बनी हुई है। यह स्थिरता 26वें दिन भी बरकरार रही। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, 30 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर पर टिका है. वहीं, दिल्ली में डीजल 86.67 रुपये और मुंबई में 94.14 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 3 नवंबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) पर लगाने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने के बाद से लगातार इनके दामों में स्थिरता देखने को मिल रही है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर में गिर रहे कच्चे तेलों के भाव पर एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर गिरावट जारी रही तो आने वाले भारत में लोगों को और भी  पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) सस्ता मिल सकता है। बीते सप्ताह में कच्चे तेल के दाम करीब चार डॉलर प्रति बैरल की दिरावट दर्ज की गई है। नवंबर महीने में कच्चे तेल की कीमतें 80 से 82 डॉलर प्रति बैरल के बीच रही हैं। देश प्रमुख तेल विक्रेता कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार मंगलवार को भी वाहन ईंधन के दामों में कोई वृद्धि देखने को नहीं मिली है।

मंगलवार को इस रेट में मिल रहा होगा आपके शहर में तेल (India Petrol Price)

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
हरियाणा 95.94 87.87
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92 91.09
रांची 98.52 91.56
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.09
नोएडा 95.51 87.01
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

 

हर दिन देश में अपडेट किये जाते हैं तेल रेट (India Petrol Price)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Read More : Protect your Banking Transactions ये स्टेप्स उठाकर साइबर फ्राड से बचें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR