Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeTop NewsIIT-Bombay से ग्रेजुएट Parag Agarwal बने ट्वीटर के सीईओ, जानिए इंजीनियर से...

IIT-Bombay से ग्रेजुएट Parag Agarwal बने ट्वीटर के सीईओ, जानिए इंजीनियर से लेकर सीईओ तक का सफर

- Advertisement -

Parag Agarwal
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

सोशल मीडिया का सबसे प्रमुख प्लेटफार्म एवं माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter के सीईओ अब भारतीय मूल के पराग अग्रवाल बन गए हैं। पराग से पहले जैक डोर्सी ट्वीटर की सीईओ थे लेकिन उनके इस्तीफा देने के बाद इस पद की जिम्मेदारी पराग अग्रवाल को सौंपी गई है। 37 वर्षीय पराग ने IIT-Bombay से ग्रेजुएशन की है। इसके बाद उन्होंने स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की डिग्री ली। पराग अग्रवाल ने अक्टूबर 2011 में ऐड्स इंजीनियर के तौर पर Twitter ज्वाइन किया था और साल 2017 में उन्हें चीफ टेक्नोलॉजी आफिसर नियुक्त किया गया। आज वह कंपनी के सीईओ बन गए हैं।

पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा, मुझमें और मेरे नेतृत्व में भरोसा जताने के लिए बोर्ड को धन्यवाद कहना चाहता हूं। जैक डॉर्सी की लगातार मेंटरशिप, सहयोग और भागीदारी के लिए मैं उनका आभारी हूं। डॉर्सी के नेतृत्व में कंपनी ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं मैं उनको आगे बढ़ाने के लिए तैयार हूं। मेरे ऊपर विश्वास जताने के लिए मैं एक बार फिर डॉर्सी और ट्विटर की पूरी टीम का आभारी हूं।

इंजीनियर के बाद CTO बने Parag Agarwal

एक दशक से Twitter से जुड़े पराग ने प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में Twitter ज्वाइन किया और फिर CTO बने। मौजूदा समय में बतौर CTO, Parag की तकनीकी, रणनीति, उपभोक्ता और राजस्व की देखरेख की जिम्मेदारी थी। डोर्सी ने कल ही CEO का पद छोड़ने का फैसला किया है और निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से Parag Agarwal को CEO  और बोर्ड के सदस्य के रूप में तुरंत प्रभावी नियुक्त किया है। हालांकि, पद छोड़ने के बाद भी Dorsey 2022 तक बोर्ड में अपना कार्यकाल समाप्त होने तक बने रहेंगे।

1.52 मिलियन है अनुमानित संपत्ति

property

IIT Bombey से computer science और इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई करने वाले पराग ने इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी पूरी की। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से ट्विटर टीम के सदस्य पराग की अनुमानित संपत्ति 1.52 मिलियन है।

Twitter को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए क्या है Parag का प्लान

prag 2

Parag Aggarwal ने कहा, हमने हाल ही में महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपनी रणनीति को अपडेट किया है और मेरा मानना है कि रणनीति साहसिक और सही होनी चाहिए, लेकिन हमारी महत्वपूर्ण चुनौती यह है कि हम इसके खिलाफ कैसे काम करते हैं और परिणाम देते हैं।

इसी तरह हम Twitter को सर्वश्रेष्ठ बना सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी का बोर्ड पिछले साल से डोर्सी के जाने की तैयारी कर रहा है। डोर्सी एक वित्तीय भुगतान कंपनी स्क्वायर में शीर्ष कार्यकारी भी हैं, जिसकी उन्होंने स्थापना की थी। बीते दिनों कुछ बड़े निवेशकों ने खुले तौर पर सवाल किया था कि क्या डोर्सी प्रभावी रूप से दोनों का नेतृत्व कर सकते हैं।

Twitter के शेयरों में 10 फीसदी उछाल

9999888

Jack Dorsey के पद छोड़ने की जानकारी सार्वजनिक होने के शुरूआत में Twitter के शेयर में 10 फीसदी तक उछाल आया। वहीं जानकारी के मुताबिक उनके पद छोड़ने की घोषणा के बाद सुबह के कारोबार में Twitter के शेयर पांच फीसदी बढ़कर 49.47 डॉलर पद दर्ज किए गए।

हर रोज 200 मिलियन लोग करते हैं ट्विटर का उपयोग

twitter

मौजूदा समय में Twitter सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म में से एक है। ट्विटर में राजनेताओं और मशहूर हस्तियों जैसे हाई-प्रोफाइल उपयोगकर्ता हैं, तो वहीं यह पत्रकारों के बीच भी लोकप्रिय है। हालांकि उपयोगकर्ता के आधार पर Twitter Facebook और U-tube जैसे पुराने प्रतिद्वंद्वियों और टिकटॉक जैसे नए प्लेटफार्म से बहुत पीछे है, लेकिन फिर भी प्रतिदिन 200 मिलियन से अधिक लोग Twitter के सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।

Read More : Protect your Banking Transactions ये स्टेप्स उठाकर साइबर फ्राड से बचें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR