Tuesday, October 22, 2024
Tuesday, October 22, 2024
HomeGadgetRedmiBook Pro 2022 Series के लैपटॉप 17 मार्च को होंगे लॉन्च, उससे...

RedmiBook Pro 2022 Series के लैपटॉप 17 मार्च को होंगे लॉन्च, उससे पहले जान ले डिटेल्स

- Advertisement -

HIGHLIGHTS

  • RedmiBook Pro 2022 RedmiBook Pro का स्थान लेगा, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था
  • आगामी लैपटॉप को दो स्क्रीन साइज में पेश किए जाने की उम्मीद है – 14-इंच और 15-इंच
  • जल्द ही लॉन्च होने वाले RedmiBook Pro 2022 में विंडोज 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलने की संभावना है

RedmiBook Pro 2022 series 

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Xiaomi 17 मार्च को चीन में अपना अपडेटेड RedmiBook Pro लाइनअप को लॉन्च करेगी। अपडेटेड लैपटॉप लाइनअप के साथ, कंपनी अपने मोस्ट अवेटेड Redmi K50 लाइनअप स्मार्टफोन को भी पेश करेगी। Xiaomi Group China के प्रेजिडेंट और Redmi के GM Lu Weibing ने एक पोस्टर के साथ Weibo के माध्यम से लॉन्च की डेट की घोषणा की है।

RedmiBook Pro 2022, RedmiBook Pro का स्थान लेगा, जिसे पिछले साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। नया मॉडल कई वेरिएंट में लॉन्च किया जायेगा, जिनमें से एक को हाल ही में 12 वीं जनरल इंटेल कोर i7-12650H प्रोसेसर द्वारा लेस गीकबेंच पर देखा गया था। यह 800 का सिंगल कोर स्कोर और 11872 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल करने में सफल रहा।

RedmiBook Pro 2022 एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशंस

RedmiBook Pro 2022 Series
RedmiBook Pro 2022 Series

RedmiBook Pro 2022 को पहले ब्लूटूथ SIG वेबसाइट पर देखा गया था। रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि कंपनी RedmiBook Pro 14 और RedmiBook Pro 15 के सात अलग-अलग वेरिएंट लॉन्च करेगी। RedmiBook Pro 14 2022 के तीन वेरिएंट में 14-इंच डिस्प्ले और RedmiBook Pro 15 2022 के चार वेरिएंट में 15.6-इंच डिस्प्ले होगा। दोनों लैपटॉप सीरीज ब्लूटूथ v5.1 सपोर्ट के साथ आएंगे और विंडोज 11 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ शिप होंगे।

Expected Price

कंपनी ने यह घोषणा नहीं की है कि वह इनमें से कोई भी लैपटॉप कब लाएगी, हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही देश में अपनी मौजूदा पेशकशों को नवीनतम स्पेक्स के साथ अपग्रेड करेगी। Xiaomi ने पिछले साल भारत में RedmiBook Pro और RedmiBook ई-लर्निंग एडिशन लॉन्च किया था। दोनों लैपटॉप की कीमत 50,000 रुपये से कम है।

Also Read:- Tatas UPI Payment App : टाटा ला रहा है अपना खुद का UPI पेमेंट ऐप

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR