Tuesday, October 22, 2024
Tuesday, October 22, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 19 March 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में...

Corona Update 19 March 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 2,075 नए केस आए सामने

- Advertisement -

Corona Update 19 March 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज इस संख्या में फिर से कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 2,075 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में आज मामूली बढ़त आई है ।

इतने मरीजों ने गंवाई जान

Corona Update Today 19 March 2022

मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 71 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,16,352 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

कुल इतने एक्टिव केस

Corona Update Today 19 March 2022

गुरुवार को देश में कोरोना के 2,539 नए मामले सामने आए थे जबकि बुधवार को 2,876 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 27,802 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update 19 March 2022

Also Read:- Apple iPhone SE 2022 की भारत में बिक्री शुरू, ऑफर्स एंड डिस्कोउन्ट्स पर डाले एक नज़र

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtub

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR