Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeBusinessDelhi VAT Decrease दिल्ली सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत, 8...

Delhi VAT Decrease दिल्ली सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत, 8 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल

- Advertisement -

Delhi VAT Decrease दिल्ली की सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली सरकार ने जनता को राहत देते हुए पेट्रोल के दाम कम कर दिए हैं। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में पेट्रोल व डीजल में लगने वाले वैट को कम करने का फैसला लिया गया, जिसके बाद एक लीटर पेट्रोल आठ रुपये सस्ता हो गया है। दिल्ली सरकार ने बैठक में पेट्रोल पर लगने वाले वैट को 19.40 प्रतिशत कर दिया है। राज्य में कम हुए पेट्रोल के दाम आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे। हालांकि डीजल पर वसूले जाने वाले वैट में कोई कटौती नहीं की गई है। दिल्ली में अभी पेट्रोल 103.97 और डीजल 86.67 रुपए लीटर बिक रहा है।

भाजपा शासित के अलावा अन्य राज्यों ने भी घटाया वैट Delhi VAT Decrease

केंद्र सरकार द्वारा 3 नवंबर को पेट्रोल व डीजल लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम करने के बाद से भाजपा शासित राज्यों ने भी अपने इस पर लगने वाले वैट में कटौती थी। जिसके बाद से गैर भाजपा शासित राज्यों में भी वैट कम करने की मांग उठने लगी थी। लोगों की मांगों को देखते हुए पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों ने भी जनता को राहत देते हुए अपने यहां पेट्रोल व डीजल के वैट पर कमी कर दी थी और आज दिल्ली सरकार ने भी जनता को राहत प्रदान करते हुए पेट्रोल के दामों को कटौती कर दी है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल में 5 व डीजल में 10 एक्साइज ड्यूटी कम किया था।

इस रेट में मिलेगा आपके शहरो में वाहन ईंधन तेल Delhi VAT Decrease

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92 91.09
रांची 98.52 91.56
चंडीगढ़ 94.23 80.09
लखनऊ 95.28 86.80
देहरादून 99.41 87.56
दमन 93.02 86.90
पणजी 96.38 87.27
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
चंडीगढ़ 94.98 83.89
नोएडा 95.51 87.01

 

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का भाव Delhi VAT Decrease

Indian Oil के ग्राहक अपने फोन से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे. शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा. मैसेज सेंड करने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा रेट्स भेज दिए जाएंगे।

 

Read More : ICICI Bank will Increase Service Charges आईसीआईसीआई बैंक 1 जनवरी, 2022 से बढ़ाएगा सर्विस चार्ज

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR