Tuesday, October 22, 2024
Tuesday, October 22, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 20 March 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना...

Corona Update 20 March 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1,761 नए केस आए सामने

- Advertisement -

Corona Update 20 March 2022 

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है जो की एक अच्छी बात है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,761 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में आज मामूली बढ़त आई है।

इतने मरीजों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 127 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,16,479 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

Corona Update 20 March 2022

शनिवार को देश में कोरोना के 2,075 नए मामले सामने आए थे । कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 26,240 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Also read:- Gold Rate Today 20 March 2022 आज की गयी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtub

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR