Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeTop NewsGST के आंकड़े जारी, नवम्बर में 1.31 लाख करोड़ का हुआ कलेक्शन

GST के आंकड़े जारी, नवम्बर में 1.31 लाख करोड़ का हुआ कलेक्शन

- Advertisement -

GST
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर GST के आंकड़े जारी कर दिए हैं। नवंबर में 131,526 करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा है। यह 2017 के बाद से दूसरा सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड है। इससे पहले इसी साल अप्रैल में 1.41 लाख करोड का कलेक्शन हुआ था जोकि अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन था।

इससे पहले अक्टूबर में GST कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपए रहा था। हालांकि पिछले हफ्ते विश्लेषकों और सेंट्रल बोर्ड आफ डायरेक्ट टैक्स ने अनुमान जताया था कि नवंबर में GST कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ सकता है। लेकिन ऐसा नहीं रहा हालांकि दूसरा सबसे बड़े क्लेक्शन जरूर रहा है।

इस साल सितंबर में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.17 लाख करोड़ रुपए रहा था नवंबर 2021 में संग्रहित राशि पिछले वर्ष इसी महीने में संग्रहित राजस्व 104963 करोड़ रुपए से 25 फीसदी अधिक है।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर की वजह से लगाये गये कठोर लॉकडाउन के कारण इस वर्ष जून में जीएसटी राजस्व संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से कम रहा था। इससे पहले लगातार 9 महीनों तक यह एक लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा था।

अब फिर जुलाई, अगस्त सितंबर और अक्टूबर के साथ ही नवंबर में भी यह एक लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है। इस वर्ष नवंबर में कुल GST राजस्व संग्रह 131526 करोड़ रुपए रहा है। इसमें सीजीएसटी 23978 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 31127 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 66815 करोड़ रुपए और क्षतिपूर्ति उपकर 9606 करोड़ रुपए रहा है।

Also Read : First day of December Blow Of Inflation खाना, मोबाइल देखना हुआ महंगा, जानिए और क्या हुए बदलाव

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR