Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeKaam ki BaatLIC Jeevan Shiromani Plan एलआईसी की 'जीवन शिरोमणि योजना' में एक करोड़...

LIC Jeevan Shiromani Plan एलआईसी की ‘जीवन शिरोमणि योजना’ में एक करोड़ की गारंटी

- Advertisement -

LIC Jeevan Shiromani Plan
इंडिया न्यूज, अंबाला:

अगर आप सुरक्षित निवेश का प्लान कर रहे हैं तो एलआईसी एक बेहतर आॅप्शन लाया है। एलआईसी सभी वर्ग को ध्यान में रखकर पॉलिसी तैयार करता है। एलआईसी की जीवन शिरोमणि पॉलिसी भी शानदार योजना है। यह सुरक्षित सेविंग्स स्कीम है। एलआईसी की जीवन शिरोमणि योजना (टेबल नंबर 847), एलआईसी की ओर से 19 दिसंबर 2017 को शुरू की गई एक नई मनी बैक योजना है।

यह एक नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम पेमेंट मनी बैक योजना है। यह योजना विशेष रूप से एचएनआई (उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों) के लिए बनाई गई है। यह योजना गंभीर बीमारियों के लिए कवर प्रदान करती है और इसमें 3 वैकल्पिक राइडर्स भी उपलब्ध हैं। आपको बता दें इस पॉलिसी में पॉलिसी धारक के जीवित रहने की स्थिति में निश्चित अवधि के दौरान पेमेंट की सुविधा दी गई है। इसके अलावा मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रकम दी जाती है।

दरअसल, एलआईसी का प्लान (जीवन शिरोमणि प्लान ) नॉन लिंक्ड प्लान है। इसमें आपको कम से कम एक करोड़ रुपए एश्योर्ड राशि की गारंटी मिलती है। एलआईसी ग्राहकों को जीवन सुरक्षित करने के लिए कई अच्छी पॉलिसी पेश करता रहता है।

जीवन शिरोमणि प्लान पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसी होल्डर्स डेथ बेनिफिट के तौर पर उसकी फैमिली को फाइनेंशियल सपोर्ट मुहैया कराता है। इस पॉलिसी में पॉलिसी होल्डर्स के सरवाइवल यानी जीवित रहने की स्थिति में निश्चित अवधि के दौरान पेमेंट की सुविधा दी गई है। इसके अलावा मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रकम दी जाती है।

देखें सरवाइवल बेनिफिट

* 14 साल की पॉलिसी -10वें और 12वें साल सम एश्योर्ड का 30-30 फीसदी। 16 साल की पॉलिसी -12वें और 14वें साल सम एश्योर्ड का 35-35 फीसदी। 18 साल की पॉलिसी -14वें और 16वें साल सम एश्योर्ड का 40-40 फीसदी। 20 साल की पॉलिसी -16वें और 18वें साल सम एश्योर्ड का 45-45 फीसदी रुपये मिलेगा।

इतना मिलेगा लोन (LIC Jeevan Shiromani Plan)

इस पॉलिसी की खासियत है कि पॉलिसी टर्म के दौरान कस्टमर पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के आधार पर लोन ले सकता है लेकिन ये लोन एलआईसी के नियमों और शर्तों पर मिलेगा। पॉलिसी लोन समय-समय पर तय किए जाने वाले ब्याज दर पर रुपये मिलेगा।

ये हैं नियम और शर्तें (LIC Jeevan Shiromani Plan)

  • न्यूनतम सम एश्योर्ड : एक करोड़ रुपए।
  • अधिकतम सम एश्योर्ड : कोई सीमा नहीं (बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख के मल्टीपल में होगा.)।
  • पॉलिसी टर्म : 14, 16, 18 और 20 साल।
  • कब तक जमा करना होगा प्रीमियम: 4 साल।
  • एंट्री के लिए न्यूनतम उम्र: 18 साल।
  • एंट्री के लिए अधिकतम उम्र: 14 साल की पॉलिसी के लिए 55 साल; 16 साल की पॉलिसी के लिए 51 साल; 18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल; 20 साल की पॉलिसी के लिए 45 साल।

Also Read : First day of December Blow Of Inflation खाना, मोबाइल देखना हुआ महंगा, जानिए और क्या हुए बदलाव

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR