Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeInsuranceTerm Insurance Benefits कम उम्र में ज्यादा फायदे

Term Insurance Benefits कम उम्र में ज्यादा फायदे

- Advertisement -

Term Insurance Benefits
इंडिया न्यूज, अम्बाला:

ज्यादातर इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की तरह, टर्म इंश्योरेंस में न्यूनतम और अधिकतम योग्यता उम्र है। इंश्योरेंस सिर्फ खर्च नहीं, ये सुरक्षा कवच है। भारत में सिर्फ 3.7 फीसदी लोगों के पास इंश्योरेंस है। मतलब आबादी का एक बड़ा हिस्सा बिना इंश्योरेंस कवर के है। कम उम्र में आप सस्ते प्रीमियम पर इंश्योरेंस को कवर कर पाएंगें।

कम उम्र वालों का प्रीमियम कम होता है। एक बार जो प्रीमियम दे दिया वो हमेशा फिक्स रहेगा। इसलिए जितनी जल्दी खरीदा जाए टर्म इंश्योरेंस उतने फायदे में आप रहेंगे। टर्म इंश्योरेंस आपके परिवार की वित्तीय मदद कर पाएगा। इसलिए खुद के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए ही सही टर्म इंश्योरेंस को नजरअंदाज न करें।

जल्दी टर्म इंश्योरेंस खरीदने में समझदारी है। कम उम्र में आप सस्ते प्रीमियम पर इंश्योरेंस को लॉक कर पाएंगें। कम उम्र वालों का प्रीमियम कम होता है। एकबार जो प्रीमियम दे दिया वो हमेशा फिक्स रहेगा। इसलिए जितनी जल्दी खरीदा जाए टर्म इंश्योरेंस उतने फायदे में आप रहेंगे।

बेसिक जीवन बीमा पॉलिसी आपको सुरक्षा कवर देती। कई बार लोग टर्म प्लान को इसलिए टालते हैं क्योंकि वो इसे खर्च समझते हैं, लेकिन इसका प्रीमियम महंगा नहीं होता। सिर्फ 400 रुपए से इसकी शुरूआत होती है और अच्छा खासा लाइफ कवर मिलता है। अगर बीमा धारक की अचानक मृत्यु हो जाए तो परिवार को इंश्योरेंस की पूरी रकम यानि सम इंश्योर्ड मिलता है।

अपने इनकम बेस को समझिए और उसके आधार पर इंश्योरेंस कवर तय कीजिए। बताया जाता है कि इनकम के 15-20 गुना का लाइफ इंश्योरेंस होना चाहिए। उम्र के हिसाब से भी कवर तय किया जा सकता है। अगर आप 30 साल से कम उम्र के हैं तो इनकम का 25-30 गुना कवर लें। 30-45 साल के बीच हैं तो इनकम का 15-20 गुना का बीमा लें और 45 साल से ऊपर है तो आय की 10 गुना रकम का बीमा होना चाहिए। आपकी इनकम पर कितने लोग निर्भर हैं, इसका आकलन भी जरूरी है।

Online में गलती की गुंजाइश कम

टर्म इंश्योरेंस आनलाइन खरीदने से किसी इंटरमीडियरी को कमीशन नहीं देना होता। आनलाइन खरीदने से आपके लिए प्रीमियम की कीमत को कम कर देता है और इंश्योरेंस सस्ता मिलता है। आनलाइन खरीदते हैं तो खुद सारी डीटेल्स भरते हैं ऐसे में गलती की गुंजाइश कम है। क्लेम के वक्त भी आनलाइन सेटलमेंट हो सकता है। इसके लिए आनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं। आनलाइन क्लेम भी जल्दी सेटल होता है। कुछ कागजात आपको जमा करना पड़ते हैं जैसे कि डेथ सर्टिफिकेट, केवाईसी और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। क्लेम का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में क्रेडिट हो जाता है।

Also Read : First day of December Blow Of Inflation खाना, मोबाइल देखना हुआ महंगा, जानिए और क्या हुए बदलाव

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR