Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeTop NewsGold Price Today 252 रुपए सस्ता होकर सोने का भाव आया 48000...

Gold Price Today 252 रुपए सस्ता होकर सोने का भाव आया 48000 से नीचे

- Advertisement -

Gold Price Today
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

दिसंबर के पहले दिन आज बुधवार को सोना की कीमत में गिरावट आई है। आज सोना 252 रुपए सस्ता होकर 47,849 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं वायदा बाजार में भी सोना 50 रुपए की गिरावट के साथ 47,755 रुपए पर रहा।

चांदी की कीमत में 163 रुपए का उछाल आया और इसकी कीमत 62,218 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। लेकिन वायदा बाजार में चांदी की चमक कम हुई है। दोपहर ढाई बजे MCX पर चांदी 65 रुपए की गिरावट के साथ 62,222 रुपए पर ट्रेड कर रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर सोने का फरवरी वायदा 47700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

विशेषज्ञों के मुताबिक जिस तरह देश और दुनिया में महंगाई बढ़ रही है, इससे सोने के दाम भी बढ़ सकते हैं। इसके अलावा कई देशों में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा और ये अगले एक साल में 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

Also Read : First day of December Blow Of Inflation खाना, मोबाइल देखना हुआ महंगा, जानिए और क्या हुए बदलाव

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR