Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeAutomobileSamsung M8 Monitor कमाल के फीचर्स से लेस इस मॉनिटर की प्री-बुकिंग...

Samsung M8 Monitor कमाल के फीचर्स से लेस इस मॉनिटर की प्री-बुकिंग शुरू

- Advertisement -

Samsung M8 Monitor

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

सैमसंग का 32 इंच का स्मार्ट मॉनिटर M8 आखिरकार ग्लोबली प्री-ऑर्डर के लिए तैयार है। सैमसंग के द्वारा ऑफिसियल तौर पर स्मार्ट मॉनिटर M8 को CES 2022 में पेश किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक 4K (3,840 x 2,160px) रिज़ॉल्यूशन वाला VA टाइप LCD है जिसमें 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 60Hz रिफ्रेश रेट है। पैनल HDR10+ सपोर्ट करता है।

Features of Samsung M8 Monitor

gsmarena 000
Samsung Smart Monitor M8

कंपनी डिवाइस के साथ बिल्ट-इन एयरप्ले 2, वायरलेस सैमसंग डीएक्स सपोर्ट के साथ-साथ रिमोट पीसी एक्सेस फंक्शनलिटी भी मिलती है। जीएसएम एरिना के अनुसार, इसमें दो 5W स्पीकर ऑनबोर्ड हैं। स्मार्ट मॉनिटर M8 Tizen OS पर चलाता है और सभी स्मार्ट होम डिवाइस के लिए कंट्रोल हब के रूप में कार्य कर सकता है। इसमें एक माइक्रो HDMI पोर्ट और दो USB-C पोर्ट दिए गए हैं।

Connectivity Features of Samsung M8 Monitor

Samsung Smart Monitor M8

साथ हे इसमें वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 4.2 वायरलेस कनेक्टिविटी और कनेक्टेड फोन और लैपटॉप पर पावर के लिए 65W यूएसबी-सी आउटपुट भी मिलेगा। मॉनिटर का वजन 9.4KG है और यह वार्म व्हाइट, सनसेट पिंक, डेलाइट ब्लू और स्प्रिंग ग्रीन रंगों में आता है।

Also Read:- Petrol Diesel Today Price 29 March 2022 : दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपए के पर, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Also Read:- iPhone 14 Series में होगा 48-मेगापिक्सल का बड़ा कैमरा सेंसर, जानिए पूरी डिटेल्स

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR