Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeBusinessSuccessful Women CEO Of Indian 0rigin प्रतिभावान की सूची में भारतीय पुरूष...

Successful Women CEO Of Indian 0rigin प्रतिभावान की सूची में भारतीय पुरूष ही नहीं महिलाएं भी मनवा रहीं अपना लोहा, ये हैं उनके नाम

- Advertisement -

Successful Women CEO Of Indian 0rigin ट्विटर के नए CEO की कमान पराग अग्रवाल के हाथ आने के बाद से लगातार मीडिया, सोशल मीडिया के जरिये देश विदेश में भारतीय प्रतिभावान लोगों की हर जगह चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक प्रतिभावान की सूची में केवल पुरुष ही चर्चा का केंद्र बिंदू हैं। लेकिन ऐसा बुहत कम लोगों को पता होगा कि दुनिया दिग्गज टेक कंपनियों की कमान भारतीय मूल की महिलाओं ने हाथ में भी है। ऐसी महिलाएं बहुत कम हैं। आईये आपको हम बताते हैं कि यह कौन सी महिलाएं हैं, जो टेक कंपनियों के प्रमुख पद पर असीन हैं।

इस सूची में पहना नाम Successful Women CEO Of Indian 0rigin

अंजली सूद का

Vimeo की सीईओ अंजली सूद साल 2014 से ही कंपनी से जुड़ी हैं. उन्होंने यह कंपनी ग्लोबल मार्केटिंग हेड के रूप में जॉइन किया था। 38 साल की अंजली सूद अमेरिका में पली-बढ़ी हैं. उनके माता-पिता प्रवासी भारतीय हैं। Vimeo Inc. अमेरिका की वीडियो होस्ट‍िंग और शेयरिंग कंपनी है।

दूसरना नाम आता है रेवती अद्वैती का  

Flex की सीईओ रेवती अद्वैती भारत में ही पली-बढ़ी हैं. वह उबर और Catalyst.org जैसी कंपनियों के बोर्ड में इंडीपेंडेंट डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऐंड साइंस से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

इसके अलावा उन्होंने Thunderbird स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट से एमबीए भी किया है. Flex Ltd.अमेरिका-सिंगापुर में केंद्रित इलेक्ट्रॉनिक्स की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफक्चरिंग कंपनी है।

तीसरा नाम जयश्री उल्लाल का आता है

जयश्री उल्लाल  Arista Networks की सीईओ हैं। कंपनी ने उनको 2008 में इस पद पर नियुक्त किया।  उन्होंने अमेरिका के  सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्र‍िकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

उसके बाद Santa Clara यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री भी ली है। जयश्री का जन्म लंदन में हुआ। हालांकि उनकी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है।

चौथा नाम प्रिया लखानी का है  

प्रिया लखानी CENTURY Tech की फाउंडर एवं सीईओ हैं।  सेंचुरी टेक आर्टिफिश‍यिल इंटेलीजेंस आधारित लर्निंग टेक्नोलॉजी का विकास करती है। उन्होंने मीडिया एवं ब्रॉडकास्ट‍िंग लॉ में एलएलएम व New York यूनिवर्स‍िटी से मीडिया लॉ में लॉ ऐंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है।

पांचवा नाम नीता माधव  है

नीता माधव  Metabiota की सीईओ पद पर तैनात हैं। उनकी कंपनी Metabiota दुनियाभर में संक्रामक रोगों से होने वाले सेहत और आर्थ‍िक जोख‍मि को कम करने में सरकारों और कारोबारियों की मदद करती है।

माधव ने Yale यूनिवर्सिटी से इकोलॉजी एवं इवोल्युशनरी बायोलॉजी में डिग्री और Emory यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

यह वह पांच भारतीय मूल की महिलाएं जिन्होंने विदेशों में भारत की प्रतिभा का लोहा पूरे संसार के लोगों के समाने मनवाया है।

Read More : IPO of 10 Companies this Month दिसंबर में आईपीओ लाएंगी 10 कंपनियां

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR