Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 30 March 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में...

Corona Update 30 March 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1,233 नए आए सामने

- Advertisement -

Corona Update 30 March 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

भारत में कोरोना के मामलों की संख्या में आज कमी दिखाई दी है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,233 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है।

इतने लोगों ने तोडा दम

Corona Update 30 March 2022

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,22,001 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.20 प्रतिशत है। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

टीकाकरण की रफ्तार में तेजी

इस बीच, भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज 183.79 करोड़ (1,83,79,06,022) को पार कर गया है। 12-14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए हाल ही में शुरू किए गए COVID वैक्सीन अभियान के तहत, अब तक 1.50 करोड़ (1,50,55,291) से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 12,74,719 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

एक्टिव केसों की कुल संख्या

Corona Update 30 March 2022

मंगलवार को देश में कोरोना के 1,259 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 1,270 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 14,704 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Also Read : Share Market Upside : सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी

Also Read : आज फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में कितना है 1 लीटर पेट्रोल का रेट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR