Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeBusinessLinkedin Users In India लिंक्डइन में नौकरी सर्च करना हुआ और आसान,...

Linkedin Users In India लिंक्डइन में नौकरी सर्च करना हुआ और आसान, हिन्दी का भी कर सकेंगे उपयोग

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। 

Linkedin Users In India दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल नेटवर्क लिंक्डइन भारत के लोगों का ध्यान में रखते हुए बड़ा परिवर्तन किया है। लिंक्डइन ने यह परिवर्तन अपनी भाषा को लेकर किया है। अब से लिंक्डइन में हिंदी भाषी लोगों भी यहां अपनी प्रोफाइल हिन्दी भाषा में बना सकेंगे। इससे उन्हें देश व दुनिया की बड़ी कंपनियों में नौकरी मिलने में आसानी प्राप्त होगी। कंपनी ने यह जानकारी गुरुवार को ट्विटर के माध्यम से दी।

लिंक्डइन अब हिंदी में Linkedin Users In India

कंपनी गुरुवार को ट्वीट कर लिखा कि अब हिंदी में भी प्रोफाइल बनाना होगा मुमकिन। लिंक्डइन अब हिंदी में भी। कंपनी ने बयान में कहा कि हिंदी को अपने साथ जोड़ने से यह भारत और दुनिया भर में हिंदी बोलने वालों के लिए प्रोफेशनल और नेटवर्किंग के अवसरों तक अधिक पहुंच प्रदान करेगा। यह अब  ग्लोल 25 भाषाओं को सपोर्ट करेगा।

हिंदी में लिख सकेंगे Linkedin Users In India

कंपनी ने बताया कि हिंदी भाषा को जोड़ने के साथ अब यूजर्स अपना फीड, प्रोफाइल, जॉब व मैसेजिंग हिंदी में भी लिख सकेंगे। कंपनी कहा कि अगला कदम इंडस्ट्री में हिंदी प्रोफेशनल्स के लिए उपलब्ध नौकरी के अवसरों की सीमा को और व्यापक बनाने की दिशा में काम करना है।

सबसे बड़ा बाजार भारत Linkedin Users In India

कंपनी ने बताया कि LinkedIn के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। अमेरिका के बाद सदस्यों के मामले में दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। LinkedIn के कुल 800 मिलियन ग्लोबल मेंबर्स की तुलना में 82 मिलियन मेंबर्स केवल भारत से आते हैं। तीन वर्षों में भारत में लिंक्डइन के यूजर्स में 15 प्रतिशत सालान दर के साथ 20 मिलियन यूजर्स का इजाफा हुआ है। कोरोना के चलते यह वृद्धि और हुई है।

Read More : IPO of 10 Companies this Month दिसंबर में आईपीओ लाएंगी 10 कंपनियां

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR