Friday, October 18, 2024
Friday, October 18, 2024
HomeShare marketShare Market Down ओंधे मुंह गिरा बाजार, Sensex 1170 अंक टूटा, निफ्टी...

Share Market Down ओंधे मुंह गिरा बाजार, Sensex 1170 अंक टूटा, निफ्टी में भी 348 अंकों की गिरावट

- Advertisement -

Share Market Down

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर खत्म नहीं हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से धीरे-धीरे नीचे आ रहे प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को धड़ाम से नीचे आ गया। हैवीवेट स्टाक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेज गिरावट और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय बाजारों में गिरावट रही। इसके अलावा यूरोप के कई हिस्सों में फिर से कोरोना वायरस मामलों के बढ़ने से भी निवेशकों का मूड खराब दिख रहा है।

आज भारी बिकवाली के चलते दोनों ही इंडेक्स Sensex व निफ्टी में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई। आज सेंसेक्स 1170 अंक गिरकर 58465 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 348 अंक लुढ़ककर 17416 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स पर आज सिर्फ चार और निफ्टी पर 9 स्टॉक्स में ही खरीदारी देखने को मिली। बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स तो लगभग 2 महीने के बाद 59000 के नीचे आया है।

इससे पहले Sensex आज 68 पॉइंट्स ऊपर 59,778 पर खुला था। लेकिन 5 मिनट्स में ही यह 500 अंक नीचे आ गया था। एक समय में तो सेंसेक्स 58011 पर आ गया था। हालांकि बाद में इसमें करीबन 475 पॉइंट्स की रिकवरी हुई और क्लोजिंग बैल बजते बजते 58465 के लेवल पर आ गया।

30 में से केवल 4 शेयर्स ही बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स पर 30 में से केवल 4 शेयर्स ही बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि 26 शेयर्स गिरावट में बंद हुए।इंडसइंड बैंक को छोड़ अन्य बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट आज निफ्टी रियल्टी में रही और यह 4.14 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक में आज 2.23 फीसदी की गिरावट आई।

Paytm के शेयर में 800 रुपए की कटौती

उधर Paytm के शेयरों में भी लगभग 17 प्रतिशत की गिरावट दिखी। हालांकि बाजार बंद होने तक यह 13 प्रतिशत गिरावट पर बंद हुआ। कंपनी को लिस्ट हुए अभी 2 ही सेशन हुए हैं और पहले 2 सेशन में ही Paytm की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के शेयर की कीमत इश्यू प्राइस से 40 फीसदी तक कम हो चुकी है। इससे केवल निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है।

वीरवार को इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइज 2150 से करीब 9 फीसदी घटकर 1950 पर हुई थी। लिस्टिंग के बाद से इसके शेयरों की कीमत कम होती गई और दिन के अंत तक इसमें 27 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी थी। वहीं आज यह शेयर 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1360 पर बंद हुआ है। 2 दिन में इस शेयर का प्राइस लगभग 800 रुपए कम हो चुका है।

Also Read :  Cryptocurrencies Continue To Fall 24 घंटे में मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.64 फीसदी घटा

Also Read : Best Business Text Messages In Simple Words

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR