Monday, October 21, 2024
Monday, October 21, 2024
HomeIPL 2022IPL 2022 MI vs RR : आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस...

IPL 2022 MI vs RR : आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस होंगे आमने-सामने, कौन होगा विजेता?

- Advertisement -

IPL 2022 MI vs RR

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

आज आईपीएल के शानदार शनिवार के डबल हेडर मुकाबलों का दिन है आज का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह आईपीएल 2022 का 9वां मुकाबला है। मुंबई इंडियंस की बात करें, तो मुंबई की टीम साल 2013 से लगातार अपना पहला मुकाबला हारती आ रही है और इस सीजन के पहले मैच में भी मुंबई की टीम दिल्ली कैपिटल्स से हार कर यहां पहुंची है।

दूसरी और राजस्थान रॉयल्स की टीम सनराइज़र्स हैदराबाद को बुरी तरह से हराकर इस मैच में उतर रही है। इस मैच में मुंबई की टीम हर हाल में जीत हांसिल करके इस आईपीएल में अपनी पहली जीत हांसिल करना चाहेगी।

दूसरी और राजस्थान की टीम भी इस मैच को जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

Image

मुंबई का रिकॉर्ड बेहतर (IPL 2022 MI vs RR)

MI vs RR Head To Head Record Match 8 - IPL 2022

इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 25 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें मुंबई की टीम ने 13 मुकाबलों में राजस्थान को पटखनी दी है और राजस्थान की टीम ने 11 बार मुंबई को हराया है। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

हालांकि आमने-सामने की टक्कर में इन दोनों टीमों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। मुंबई की टीम ने राजस्थान से सिर्फ 2 मुकाबले ज्यादा जीते हैं और इस मार्जिन को राजस्थान की टीम इस साल पूरा कर सकती है। क्योंकि ऑन-पेपर राजस्थान की टीम मुंबई की टीम काफी बेहतर नजर आ रही है।

लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। इसमें कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। मुंबई की टीम 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है, इसलिए राजस्थान की टीम मुंबई को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

MI की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (C), ईशान किशन (WK), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन आश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स, बासिल थम्पी

RR की संभावित प्लेइंग-11

जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन(C,WK), शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेम्स नीशम, रवि आश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, यजुवेंद्र चहल

Also Read:- Corona Update 2 April 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1,260 नए केस आए सामने

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR