Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 5 April 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में...

Corona Update 5 April 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 795 नए केस आए सामने

- Advertisement -

Corona Update 5 April 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

भारत में कोरोना के मामलों में भरी कमी दिखाई दी है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 795 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 58 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,416 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

रिकवरी रेट 98.76 फीसदी

देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। सोमवार को देश में कोरोना के 913 नए मामले सामने आए थे जबकि रविवार को 1,096 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 12,054 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Also Read : ट्रकनेटिक इस वित्त वर्ष में राजस्व 6 फीसदी वृद्धि का लगाया अनुमान, कंपनी ने बताई वजह

Also Read : एचडीएफसी का एचडीएफसी बैंक में विलय से बाजार में भरा जोश, सेंसेक्स 1500 अंक उछला, निफ्टी ने तोड़ा 18000 का लेवल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR