Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeCommoditiesGold Silver Latest Price : सोने और चांदी की कीमतों में...

Gold Silver Latest Price : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

- Advertisement -

Gold Silver Latest Price

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

उतार चढाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में आज यानि मंगलवार को गिरावट दर्ज की गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज यानी मंगलवार को सोना 48 रुपये सस्ता हुआ है। इस गिरावट के साथ सोना आज सुबह 51485 रुपये पर आ चुका है।

हालांकि, चांदी की कीमत में आज 5 रुपये की मामूली तेजी दर्ज की गई। आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस समय चांदी 66300 पर ट्रेड कर रही है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold Silver Latest Price

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

Gold Silver Latest Price

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

Also Read:- IPL 2022 LSG Win By 12 Run : आवेश खान ने दो विकेट लेकर पलटा मैच, 12 रनों से जीत की हासिल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR