Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeInsurancePet Insurance In India पालतु जानवर के बीमार या गुम होने पर...

Pet Insurance In India पालतु जानवर के बीमार या गुम होने पर मिलेगा लाभ

- Advertisement -

Pet Insurance In India
इंडिया न्यूज, अम्बाला:

अगर आप जानवर पालने के शौकीन हैं, तो अब आपको जानवर की सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब आप आम इंसानों की तरह अपने जानवरों का भी बीमा करवा सकते हैं। अगर जानवर बीमार हो जाएगा तो उसके इलाज का खर्च मिलेगा।

उदाहरण के तौर पर अगर आपका महंगी ब्रीड का कुत्ता खो जाए तो यह भावनात्मक दु:ख के साथ-साथ एक बड़ा आर्थिक झटका भी है। इसके अलावा जानवर की सर्जरी या मेडिकल ट्रीटमेंट के खर्च भी आप पैट बीमा के जरिये कवर कर सकते हैं। बाहरी देशों में पैट बीमा पहले से ही एक बड़ा उद्योग है। आपको बता दें कि भारत में कुछ बीमा कंपनियों ने पालतू जानवरों के बीमा पॉलिसियों की शुरूआत की है। आइए जानते हैं पेट इंश्योरेंस लेने के क्या हैं फायदे और कैसे कराएं अपने जानवर का इंश्योरेंस।

क्या है पेट बीमा (Pet Insurance In India)

पेट बीमा भी बाकी बीमा पॉलिसी की तरह होता है। इसमें पालतू जानवर को आपात स्थिति में कुछ होने पर उसमें होने वाले खर्चे शामिल होते हैं। इसमें इलाज/ दुर्घटनाओं के लिए पशु चिकित्सा बिल को कवर करने से लेकर नुकसान या चोरी और पालतू जानवरों की मौत तक सब कुछ कवर किया जाता है।

यह अन्य लोगों को होने वाले नुकसान की स्थिति में तीसरे पक्ष की देनदारियों से संबंधित जोखिम को भी कवर करता है। किसी भी अन्य बीमा पॉलिसी की तरह, इस बीमा को लेने के लिए भी एक आयु सीमा लागू है। उदाहरण के लिए, कुत्तों और बिल्लियों के लिए, बीमा खरीदने की आयु सीमा आठ सप्ताह से 8 वर्ष के बीच है। गायों के लिए, यह दो और दस साल की होती है, बकरियो/भेड़ों के लिए यह एक से सात साल के बीच होती है।

ये जानवर होते हैं शामिल (Pet Insurance In India)

भारत में पैट बीमा के तहत कुत्ता, बिल्ली, चिड़िया, भेड़, बकरी, घोड़ा, खरगोश, हाथी आदि को शामिल किया जाता है। हालांकि यह बीमा आॅफर अलग-अलग कंपनी के मुताबिक बदल भी सकता है। कुछ कंपनियां कुछ खास तरह के जानवरों का भी बीमा करती हैं।

ये कंपनियां देती हैं जानवरों का बीमा (Pet Insurance In India)

न्यू इंडिया इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस और ओरियंटल इंश्योरेंस सालों से पशु बीमा (कैटेल इंश्योरेंस) बेचते रहे हैं. लेकिन, अब नई कंपनियां भी इस दौड़ में जुड़ गई हैं। बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस, डिजिट इंश्योरेंस और वेटिना हेल्थकेयर आपको ना सिर्फ जानवर की मौत बल्कि बीमारी और गुम हो जाने की स्थिति में भी कवर देती हैं।

इतना है कवर का प्रीमियम (Pet Insurance In India)

ये कवर प्लान कुत्ते की नस्ल, उम्र और लिंग (मेल-फीमेल) पर निर्भर करता है। आठ हफ्ते से दो साल तक के कुत्ते के लिए आपको सामान्य कवर 1,500 रूपए से 3,500 रुपए सालाना में मिल सकता है। अगर न्यू इंडिया इंश्योरेंस कि बात की जाये तो यहां प्रीमियम की लिमिट सम इंश्योर्ड के पांच प्रतिशत है। वहीं ओरियंटल इंश्योरेंस में ये छह प्रतिशत है।

Also Read : Bharat Bond ETF का तीसरा चरण आज से खुला, जानिए निवेश करें या नहीं

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR