Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeTop NewsGita Gopinath अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त

Gita Gopinath अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त

- Advertisement -

Gita Gopinath
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष- आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री Gita Gopinath को एक और प्रमुख भूमिका दी गई है। भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। ऐसा पहली बार होगा, जब इस संस्था के टॉप के दोनों पदों पर महिलाएं होंगी। फिलहाल क्रिस्टालिना जार्जिवा इसकी प्रमुख हैं। गीता जियोफ्रे ओकामोटो की जगह लेंगी। गीता गोपीनाथ इस पद की जिम्मेदारी 21 जनवरी 2022 से संभालेंगी।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बताया है कि ओकामोटा जल्द ही अपना पद छोड़ देंगे। इसके बाद गीता गोपीनाथ उनकी जगह कामकाज संभालेंगी। वह अभी तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में बतौर चीफ इकोनॉमिस्ट के रूप में कार्य कर रहीं हैं। बता दें कि गीता गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त होने वाली दूसरी भारतीय हैं। गीता से पहले आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री रहे हैं।

भारत और अमेरिका दोनों की है नागरिकता (Gita Gopinath)

गीता गोपीनाथ मूलरूप से केरल की हैं। उनके पास अमेरिका और भारत दोनों की नागरिकता है। वे अभी भी अपने पिता का ही नाम लगाती हैं। उनके पिता का नाम गोपीनाथ है। गीता 2018 में कटऋ की मुख्य अर्थशास्त्री बनी थीं। उनका समय खत्म होने पर उन्हें हार्वर्ड में वापस लौटना था लेकिन वे अब हार्वर्ड को छोड़कर इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में ही रहेंगी। उन्हें 21 जनवरी से नई जिम्मेदारी मिलेगी।

Also Read : Bharat Bond ETF का तीसरा चरण आज से खुला, जानिए निवेश करें या नहीं

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR