Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeGadgetस्नैपड्रैगन वेयर 4100 SoC और Wear OS के साथ TicWatch Pro 3...

स्नैपड्रैगन वेयर 4100 SoC और Wear OS के साथ TicWatch Pro 3 Ultra GPS स्नार्टवॉच भारत में लॉन्च

- Advertisement -

TicWatch Pro 3 Ultra GPS

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

TicWatch Pro 3 Ultra GPS को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस वॉच का डिज़ाइन देखने में काफी आकर्षित है। यह काफी कमाल के फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है। कंपनी इस वाच के सिंगल चार्ज पर 45 दिन तक चलने का दावा करती है। साथ आपको इसमें 1.4 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस नई वॉच में ब्लड ऑक्सिजन सैचुरेशन लेवल (SpO2) मॉनिटर और हार्ट रेट सेंसर शामिल है। अभी इस वॉच को सिंगल कलर में ही पेश किया गया है।

TicWatch Pro 3 Ultra GPS specifications

इस स्मार्टवॉच में 1.4 इंच AMOLED FSTN डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले के अन्य फीचर्स में Always-on display फीचर मिलता है। साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला एंटी फिंगरप्रिंट कवर ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। डिस्प्ले का रेजल्यूशन 454×454 पिक्सल है। SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट सेंसर जैसे फीचर्स के साथ आती हैं

इसके अलावा, यह Qualcomm Snapdragon Wear 4100 और Mobvoi डुअल-प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ 1GB RAM पेयर की गई है। इसकी स्टोरेज 8GB है। बता दें, यह वॉच Google के Wear OS 2.6 पर रन करती है। यह IP68 बिल्ड और MIL-STD-810G मिल्ट्री ग्रेड्स के साथ आती है।

इस वॉच के जरिए आप पेमेंट भी कर सकते है, जिसमें गूगल प्ले के जरिए NFC सपोर्ट मौजूद है।फिटनेस के लिए वॉच में 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें हार्ट रेट मॉनिटर और SpO2 सेंसर शामिल है। इसकी बैटरी 577mAh की है, जो सिंगल चार्ज पर 45 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है।

TicWatch Pro 3 Ultra GPS price in India

TicWatch Pro 3 Ultra GPS की कीमत भारत में 29,999 रूपये है। इसे आप Amazon के जरिए खरीद सकते हैं। जैसे कि हमने बताया फिलहाल इस वॉच को सिंगल Shadow Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसका रबड़ स्टैप बदला जा सकता है।

Also Read : बैंक बाजार 2023 तक लाएगी अपना आईपीओ, 1500 कर्मचारियों को देगी नौकरी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtub

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR