Friday, October 18, 2024
Friday, October 18, 2024
HomeBusinessReliance Lost 9 Billion Dollar अरामको के साथ डील रद्द होने से...

Reliance Lost 9 Billion Dollar अरामको के साथ डील रद्द होने से Reliance को 9 अरब डॉलर की हानि

- Advertisement -

Reliance Lost 9 Billion Dollar

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
भारत की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को 4 फीसदी के अधिक शेयर में गिरावट दर्ज करते हुए कंपनी के 9 अरब डॉलर अर्थात 66,000 करोड़ की हानि हुई है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलांयस को यह हानि सऊदी अरब की तेल निमार्ता की सबसे बड़ी कंपनी अरामको की वजह से हुई है। अरामको की रिलांयस ने 15 अरब डॉलर की डील को रद्द कर दिया है। इसकी वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है।

बीएसई में कंपनी का शेयर 4.22 फीसदी की गिरावट दर्ज करते हुए 2,368.20 रुपए पर पहुंच गया। इसके चलते कंपनी की बाजार कैप पर 66,000 करोड़ रुपए का घटा आया है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनी की इस हानि से उसके मूल्य लक्ष्य में कोई बदलाव नहीं आएगा। क्रेडिट इश्यूस का कहना है कि सऊदी कंपनी अरामको के साथ डील रिलायंस के लिए कैटालिस्ट का काम कर रही थी। निवेशकों का सोचना था कि रिलांयस व अरामको की बीच डील पूरी तरह कैश में होगी या स्टाक डील होगी। जिसकी वजह से निवेशकों के मन यह धारणा प्रभावित हुई।

रिलायंस के O2C बिजनस का वैल्यूएशन 75 अरब डॉलर का माना जा रहा था। हालांकि Jefferies ने अब इसका वैल्यूएशन 70 अरब डॉलर कर दिया है। इसके साथ स्टॉक टारगेट में 4 प्रतिशत की कटौती की गई है। दोनों कंपनी के साथ डील रद्द होने से रिलायंस के फंड मे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि कंपनी के नया व्यापार शुरू करने के लिए भारी मात्रा में फंड है।

Also Read :  Cryptocurrencies Continue To Fall 24 घंटे में मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.64 फीसदी घटा

Also Read : Best Business Text Messages In Simple Words

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR