Thursday, September 19, 2024
Thursday, September 19, 2024
HomeTop Newsरूस का 12.8 किलोमीटर का लंबा काफिला इजुम शहर की तरफ बढ़ा!

रूस का 12.8 किलोमीटर का लंबा काफिला इजुम शहर की तरफ बढ़ा!

- Advertisement -

City of Izum

अमेरिकी एक्सपर्ट ने बताया कि रूस का 12.8 किलोमीटर का लंबा काफिला इजुम शहर की तरफ बढ़ रहा है। वहीं, यूक्रेन की सेना ने लुहांस्क में रूस का हथियार डिपो तबाह कर दिया है।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
रूस और यूक्रेन की बीच जारी जंग का आज 47वां दिन हो चला है। अभी भी इस युद्ध के खत्म होने की आशंका नहीं है। आखिर इस युद्ध का अंत क्या होगा, कुछ मालूम नहीं। यूक्रेन की सेना किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं है और रूस की सेना का डटकर सामना कर रही है।

कई बार रूस-यूक्रेन में इस बारे में वार्ता भी हो चुकी हैं लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। वहीं इसी बीच अमेरिकी एक्सपर्ट ने बताया कि रूस का 12.8 किलोमीटर का लंबा काफिला इजुम शहर की तरफ बढ़ रहा है। वहीं, यूक्रेन की सेना ने लुहांस्क में रूस का हथियार डिपो तबाह कर दिया है। यूक्रेनी सेना ने बताया कि राजधानी कीव के आसपास के इलाके में 1200 से अधिक शव मिले हैं।

जंग में अब तक 1793 नागरिकों की मौत

  1. UN का मानना – जंग में अब तक 1793 नागरिकों की मौत हो गई है वहीं, 2,439 लोग घायल हुए हैं। इधर, यूक्रेनी रिपोर्ट्स को मुताबिक अब तक 183 बच्चों की मौत हो गई है।
  2. रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में रविवार को भी हमला किया, जिसमें एक बच्चे सहित 10 नागरिकों की मौत हो गई। खार्किव के आसपास 11 अन्य घायल हो गए।
  3. रूसी सैनिक अब बच्चों के खिलौनों और टेडी बियर में विस्फोटक भरकर धमाके कर रहे हैं।

Also Read : Selling in Share Market : सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 59073 पर पहुंचा

Also Read : Borosil Group Share : एक शेयर ऐसा भी, जिसने 2 साल में दिया 18 गुना रिटर्न

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR