Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeTop NewsGST बारह करोड़ की इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी मामले में एक व्यक्ति...

GST बारह करोड़ की इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मुंबई :

GST : केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के ठाणे आयुक्त कार्यालय ने 12 करोड़ रुपए की इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का पता लगाकर इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

GST 2

सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के आयुक्त राजन चौधरी ने एक बयान में कहा कि लोह धातु के कचरे और कबाड़ का कारोबार करने वाली एक कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

GST 3

उन्होंने कहा, जांच से पता चला है कि कंपनी ने धोखाधड़ी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के रूप में 12 करोड़ रुपए ले लिए, जबकि उसने कोई वस्तु या सेवा ली भी नहीं थी।

GST 4

इस तरह उसने सीजीएसटी कानून, 2017 के प्रावधानों का उल्लंघन किया। मामले में ठाणे, मुंबई, नवी मुंबई और रायगढ़ में तलाशी ली गई। कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। GST

Read More : इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता E-TRIO ने मुंबई में स्थापित की डीलरशिप

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR