Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeBusinessCity Wise Petrol Diesel Price विश्व में कच्चे तेल की कीमतों में...

City Wise Petrol Diesel Price विश्व में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बाद भी भारत में बनी हुई स्थिरता, आज देश भर के शहरों में इस भाव में है पेट्रोल व डीजल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।  

City Wise Petrol Diesel Price देशभर में शनिवार को भी वाहन ईधन की कीमतों में कोई परिर्वतन नहीं दिखाई पड़ा। गत नवंबर माह से जारी पेट्रोल डीजल की कीमतों में स्थिरता से जनता को राहत मिली हुई है। वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मिलने के बाद विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमतों कमी देखने को मिल रही है। हालांकि विश्व बाजार में कच्चे तेल के रेटों की कमी होने के चलते देश में इसका प्रभाव अभी तक देखने को नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से वाहन ईंधन के उत्पाद शुल्कों में कुछ कम करने से बढ़े हुए तेलों से जनता को राहत मिली थी। शनिवार से तेल में बनी हुई स्थिरता का 29 वां दिन हो जाएगा। आज दिल्ली भर के पंपों में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए की प्रतिलीटर से मिल रहा है।

इंडियन ऑयल के अनुसार जारी आकंड़ों के अनुसार शनिवार को भी देशभर के पंपों में कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। दिल्ली एनसीआर में लगने वाले शहर नोएडा में आज पेट्रोल व डीजल क्रमश: 95.51 व 87.01 रु  रुपये प्रति लीटर से लोगों को मिल रहा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 107.23 रूपए व डीजल 90.87 रुपए प्रतिलीटर से उपलब्ध है। रांची में पेट्रोल व डीजल क्रमश: 98.52 व 91.56 रूपए में जनता को मिल रहा है। अगर बात उत्तर प्रदेश की लखनऊ की करे तों यहां पर जनता को आज पंपों में पेट्रोल 95.28 व डीजल 86.80 रूपए की दामों  में मिल रहा है। देश के प्रमुख शहरों में सबसे महंगा पेट्रोल बेंगलुरू व बिहार की राजधानी पटना में मिल रहा है। बेंगलुरू में पेट्रोल 100.58 व पटना में पेट्रोल 105.92 रुपए प्रतिलीटर के भाव से लोगों को मिल रहा है। हालांकि इन जहगों पर डीजल के दाम 100 से नीचे बने हुए हैं। अगर बेंगलुरुर में डीजल के दामों की बात करें तो यह  85.01 प्रतिलीटर से मिल रहा है। वहीं, पटना में डीजल  91.09 प्रतिलीटर से लोगों को दिया जा रहा है।

 

देश के चार प्रमुख बड़े महानगरों का रेट City Wise Petrol Diesel Price 

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43

 

भविष्य में और सस्ता हो सकता है तेल City Wise Petrol Diesel Price 

यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम इसी तरह निचले स्तर पर बने रहे तो भारत में भी पेट्रोल व डीजल के रेटों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। मतलब आने वाले दिनों में देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में और कमी आ सकती है।

Read More : Indian Railway चलाने जा रहा है कई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR