Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeTop NewsRain in Delhi Today दिल्ली में आज होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

Rain in Delhi Today दिल्ली में आज होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

- Advertisement -

Rain in Delhi Today
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है, जिसके बाद ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अलग-अलग जगह हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके कारण अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है। इससे पहले कल दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-दो डिग्री ज्यादा दर्ज रहा।

कल दोपहर के बाद विजिबिलिटी और तापमान बढ़ा

raindeljhi 2

दिल्ली में कल दोपहर ढाई बजे के बाद विजिबिलिटी साढ़े तीन किलोमीटर थी। इस स्तर को काफी बेहतर माना जाता है। इस दौरान धूप निकलतने से Maximum और Minimum Temperature में भी इजाफा हुआ।

सफदरजंग मौसम केंद्र में इस दौरान अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

Read More : Weather Update Southern States बारिश व बाढ़ से अब तक 170 से ज्यादा लोगों की मौत

जानिए क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

karnataka 1

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर शाम के वक्त अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

Read More : Indian Railway चलाने जा रहा है कई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR