Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeBusinessFD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज...

FD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज दरों का रखें ध्यान

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, अंबाला :

FD Interest Rates : बचत करने का सबसे पॉपुलर और आसान तरीका है फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी)। एफडी के जरिए हम अपने पैसों को बिना रिस्क के बचत कर सकते हैं क्योंकि ये मार्केट लिंक्ड स्कीम नहीं है।

इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई फर्क नहीं पड़ता है। यहां पैसा सेफ भी रहता है और रिस्क भी नहीं। एफडी में सेविंग अकाउंट के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलता है।

देश के प्रमुख बैंक एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक एफडी की तरफ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग मौके दे रहे हैं।

हालांकि, निवेशकों को एफडी में निवेश करने से पहले अगल-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना भी कर लेना जरूरी होता है।

एचडीएफसी बैंक एफडी रेट्स (FD Interest Rates)

FD 4

अगर आपने देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक में एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) कराई है तो अब यानी एक दिसंबर से ज्यादा मुनाफा मिलेगा क्योंकि बैंक ने ब्याज दरें बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि दुनियाभर में बढ़ रही महंगाई के चलते कई बैंक ऐसा कदम उठा रहे है। एचडीएफसी ने एफडी की दरें 0.10 फीसदी तक बढ़ा दी है। 36 माह की एफडी कराने पर अब 6.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

60 महीने की एफडी पर ब्याज दरें बढ़कर 6.5 फीसदी हो गई है। सीनियर सीटिजन्स को 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज आफर किया जा रहा है। अगर कोई आनलाइन एफडी करता है तो भी उसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

बैंक 0.10 फीसदी ज्यादा ब्याज आफर कर रहा है। इससे पहले 36 और 60 महीने की एफडी पर ग्राहकों को 6.05 फीसदी और 6.4 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था। 7 से 14 दिन- 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी।

15 से 29 दिन- 2.50 फीसदी। 30 से 45 दिन- 3.00 फीसदी। 46 से 60 दिन- 3.00 फीसदी। 61 से 90 दिन- 3.00 फीसदी। 91 दिन से 6 महीने- 3.50 फीसदी।

6 महीने 1 दिन से 9 महीने- 4.40 फीसदी। 9 महीने 1 दिन, 1 साल- 4.40 फीसदी। 1 साल की अवधि- 4.90 फीसदी। 1 साल 1 दिन से 2 साल 5.00 फीसदी।

2 साल 1 दिन से 3 साल- 5.15 फीसदी। 3 साल 1 दिन से 5 साल- 5.35 फीसदी। 5 साल 1 दिन से 10 साल- 5.50 फीसदी की बढोतरी।

एक्सिस बैंक एफडी रेट्स (FD Interest Rates)

FD 2

प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 10 नवंबर 2021 से एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। एक्सिस बैंक की नई ब्याज दरें 2.50 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत तक हैं।

घरेलू एफडी खाते रखने वाले वरिष्ठ नागरिक 2.50 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत की ब्याज दरों का आनंद ले सकते हैं। एनआरई के लिए 5 करोड़ रुपये से कम के डिपाजिट पर ब्याज दरों को 5.10 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.75 प्रतिशत कर दिया है। आइए नई ब्याज दरों की सभी डिटेल्स देते हैं।

7 दिन से 14 दिन तक में 2.50 फीसदी। 15 दिन से 29 दिन तक में 2.50 फीसदी। 30 दिन से 45 दिन में 3 फीसदी। 46 दिन से 60 दिन में 3 फीसदी।

61 दिन या उससे अधिक लेकिन 3 महीने से कम में 3 फीसदी। 3 महीने से 4 महीने में 3.5 फीसदी। 4 महीने से 5 महीने में 3.5 फीसदी। 5 महीने से 6 महीने में 3.5 फीसदी।

6 महीने से 7 महीने में 4.40 फीसदी। 7 महीने से 8 महीने तक 4.40 फीसदी। 8 महीने से 9 महीने में 4.40 फीसदी। 9 महीने से 10 महीने तक 4.40 फीसदी।

10 महीने से 11 महीने तक 4.40 फीसदी। 11 महीने से 11 महीने 25 दिन तक 4.40 फीसदी। 11 महीने 25 दिन से 1 साल तक 4.4 फीसदी। 1 साल से 1 साल 5 दिन तक 5.10 फीसदी।

1 साल 5 दिन से 1 साल 11 दिन तक 5.15 फीसदी। 1 साल 11 दिन से 1 साल 25 दिन में 5.20 फीसदी। 1 साल 25 दिन से 13 महीने तक 5.20 फीसदी। 13 महीने से 14 महीने तक 5.10फीसदी।

14 महीने से 15 महीने तक 5.10 फीसदी। 15 महीने से 16 महीने तक 5.10 फीसदी। 16 महीने से 17 महीने तक 5.10 फीसदी। 17 महीने से 18 महीने तक 5.10 फीसदी।

18 महीने से 2 साल तक 5.25 फीसदी। 2 साल से 30 महीने तक 5.40 फीसदी। 30 महीने से 3 साल तक 5.40 फीसदी। 3 साल से 5 साल तक 5.40 फीसदी। 5 साल से 10 साल तक 5.75 फीसदी की बढोतरी।

एसबीआई एफडी रेट्स (FD Interest Rates)

FD 3

दो करोड़ रुपये से कम की रिटेल एफडी पर एसबीआई की संशोधित दरें 8 जनवरी 2021 से प्रभावी हैं। सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट मिलता है।

7 दिन से 45 दिन तक तक 2.9 फीसदी। 46 दिन से 179 दिन तक में 3.9 फीसदी। 180 दिन से 210 दिन तक 4.4 फीसदी की बढोतरी। 211 दिन या उससे अधिक लेकिन एक साल से कम में 4.4 फीसदी।

1 साल या उससे अधिक दो साल से कम में 5 फीसदी। 2 साल से या उससे अधिक लेकिन 3 साल से कम 5.1 फीसदी। 3 साल से या उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम 5.3 फीसदी। 5 साल से या उससे अधिक लेकिन 10 साल से कम- 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी है।

आईसीआईसीआई बैंक एफडी रेट्स (FD Interest Rates)

FD 5

प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये बदलाव 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की योजना पर लागू होगा।

बैंक की नई दरें 16 नवंबर से लागू हैं। 7 से 14 दिन में 2.50 फीसदी। 15 से 29 दिन में 2.50 फीसदी। 30 से 45 दिन में 3 फीसदी। 46 से 60 दिन में 3 फीसदी।

61 से 90 दिन में 3 फीसदी। 91 से 120 दिन में 3.5 फीसदी। 121 दिन से 184 दिन में 3.5 फीसदी। 185 दिन से 210 दिन में 4.4 फीसदी। 211 दिन से 270 दिन में 4.4 फीसदी।

271 दिन से 289 दिन में 4.4 फीसदी। 290 दिन से 1 साल तक 4.4 फीसदी। 1 साल से 389 दिन में 4.9 फीसदी। 390 दिन से 18 महीने तक 4.9 फीसदी।

18 महीने 1 दिन से 2 साल तक में 5 फीसदी। 2 साल 1 दिन से 3 साल तक तक 5.15 फीसदी। 3 साल 1 दिन से 5 साल तक 5.35 फीसदी। 5 साल 1 दिन से 10 साल तक 5.50 फीसदी की बढ़ोतरी है। FD Interest Rates

Read More : Metro Brands IPO 10 दिसम्बर को खुलेगा, राकेश झुनझुनवाला की भी है हिस्सेदारी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR