Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeIndia Newsसिद्धू मूसे वाला अपने गाँव से करते थे बेहद प्यार

सिद्धू मूसे वाला अपने गाँव से करते थे बेहद प्यार

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Sidhu Moose Wala Latest Update : सिद्धू मूसे वाला की मौत हर किसी के लिए झटका है। आज के दिन पूरे देश में शोक की लहर बनी हुई है। उनके माता पिता ही नहीं उनका पूरा परिवार उनके दोस्त पड़ोसी सब फैंस का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। सिद्धू मूसे वाला के अंतिम दर्शन के लिए हुजूम उमड़ा हुआ है। इसका कारण यह है कि इस म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग ने लोगों के दिलों पर राज किया हुआ था।

लोग उनकी आवाज के दीवाने थे और उनके गाने सुनना पसंद करते थे। और ऐसा हो भी क्यों न क्योकि सिंगर ने 6 साल म्यूजिक इंडस्ट्री में बिताएं हैं। यदि बात करें उनकी नेटवर्थ की 2022 में सिंगर की नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर थी। रिकॉर्ड्स के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की नेटवर्थ भारतीय करंसी के अनुसार 29 करोड़ रुपए थी।

Sidhu Moose Wala के यूट्यूब चेंनल पर थे 11.2 मिलियन सब्सक्राइबर

शुभदीप सिंह सिद्धू को लोग केवल सिद्धू मूसे वाला के नाम से ही जानते हैं। सिद्धू की फैन फोल्लोविंग बहुत अधिक थी उन्होंने अक्टूबर 2017 में अपना यूट्यूब चेंनल बनाया था जिस पर 11.2 मिलियन सब्सक्राइबर है। जब भी उनका कोई गाना आता था तो लोग उनके दीवाने हो जाते थे। गाना रिलीज होते ही उस पर कुछ ही समय में हजारों लाखों में व्यूज आ जाते थे। क्योकि लोग उनकी आवाज सुनने के लिए बेताब रहते थे।

सिद्धूअपने गांव करते थे बहुत प्यार

सिद्धू मूसे वाला का अपने गांव से बहुत लगाव था। वह हमेशा गांव में ही रहना चाहते थे। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि वह विदेश में चाहे कितने भी महंगे घर खरीद लें लेकिन रहेंगे अपने गांव में ही क्योकि वो अपनी जड़ो से जुड़े रहना पसंद करते थे। उनका सपना था कि गांव में एक बड़ी हवेली बनाई जाये और उन्होंने इस सपने को सच भी किया और देखते ही देखते गांव में एक बड़ी सी हवेली बना डाली। जो एक महल की तरह लगती है।

सिंगिंग से पहले गीत लिखकर की थी करियर की शुरुआत

सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत गीत लिखने से की थी। उनका लिखा पहला गाना सिंगर निन्जा ने गाया था। 2017 में फिर वह स्वयं परदे पर उतरे इसी साल उन्होंने कई ट्रैक लांच किये। 2018 में उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 400 मिलियन व्यूज हुए वही से उनके करियर ने रफ़्तार पकड़ ली। उनके गानों में अक्सर बन्दूक और महंगी कार देखने को मिलती थी क्योकि वह इन सबके शौकीन थे।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये पढ़ें: ई-कॉमर्स पोर्टल या वेबसाइट की फर्जी रिव्यू वालों हो सावधान, सरकार ला रही नियम, होगी खोजबीन

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR