Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeKaam ki BaatGroup Health Insurance कंपनी और कर्मचारी दोनों को लाभ

Group Health Insurance कंपनी और कर्मचारी दोनों को लाभ

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Group Health Insurance : अगर आप सरकारी या प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं और कंपनी हेल्थ इंश्योरेंस जैसे बेनिफिट देती है तो ये आपके मुश्किल समय में काम आता है इसलिए आप को ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में जानकारी होनी जरूरी है।

बता दें कि कंपनी और कर्मचारी दोनों के लिए हेल्थ बीमा योजना फायदेमंद है। कंपनी को कर्मचारियों को ऐसी स्कीम देने पर टैक्स पर भी लाभ मिलता है।

हेल्थ सेवाएं बहुत महंगी हैं। तब कंपनी की तरफ से हेल्थ बीमा मिलने पर कर्मचारी अपनी कंपनी के प्रति ज्यादा लायल रहते हैं।

GHI 1

किसी भी कंपनी का जरूरी हिस्सा होते हैं उसके कर्मचारी। ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस नए टैलेंट को आकर्षित करने के लिए एक पापुलर तरीका है। आज जब हेल्थ सेवाएं महंगी हो चली हैं।

ऐसे में मेडिकल कवरेज कर्मचारी का कंपनी के प्रति विश्वास बढ़ाता है। साथ ही कर्मचारी की प्रोडक्टिविटी रेट में इजाफा होता है और सबसे जरूरी ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस देकर कंपनियां आयकर अधिनियम के तहत टैक्स में छूट भी पा सकती हैं।

आसानी से कर सकते हैं क्लेम (Group Health Insurance)

GHI 3

ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस किसी कंपनी की ओर कर्मचारी को दिया जाने वाला मेडिक्लेम है जो कर्मचारी और उसके परिवार के सदस्यों को कवरेज प्रदान करता है।

यह आमतौर पर कंपनियों की ओर से कर्मचारी को एक्स्ट्रा मेडिकल कवरेज की तरह दिया जाता है जिसकी प्रीमियम राशि का भुगतान कंपनी की ओर से किया जाता है।

ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस को कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी के रूप में जाना जाता है। इस पालिसी में एक्सीडेंटल, कोविड इंश्योरेंस, रेग्युलर चैकअप में लाभ, गंभीर बीमारी का कवर और मेटरनल कवरेज आदि शामिल होते हैं।

आपको अस्पताल में भर्ती होने के दौरान स्वास्थ्य बीमा प्रोवाइडर्स के चक्कर लगाने की बजाय बस अपनी एचआर टीम को सूचित करें और एचआर टीम यह सुनिश्चित करेगी कि आपके क्लेम पर कार्रवाई हो।

कम पैसों पर बेहतर कवरेज (Group Health Insurance)

GHI 4

एक कर्मचारी के लिए ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस बहुत अच्छी पालिसी है क्योंकि इस पालिसी के तहत पूरे परिवार को कवरेज मिलता है। इस पालिसी का उपयोग आप पूरे देश में कहीं पर भी कर सकते हैं।

सामान्य स्थिति में परिवार के सभी सदस्यों के लिए व्यक्तिगत रूप से पालिसी खरीदनी पड़ती है लेकिन ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी के तहत कोई भी व्यक्ति अपने साथ जिसे चाहे शामिल कर सकता है।

इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस की तुलना में इस पालिसी में ज्यादा फायदा होता है। कई बार आपको कम पैसों पर बेहतर कवरेज मिल जाती है। Group Health Insurance

Read More : Last date for filing ITR is 31st December ब्याज से हुई आय सहित इन बातों का रखें ध्यान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR