Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeShare marketSensex 1016 प्वाइंट की बढ़त के साथ 58649 पर बंद

Sensex 1016 प्वाइंट की बढ़त के साथ 58649 पर बंद

- Advertisement -

Sensex

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
लगातार दूसरे दिन आज शेयर बाजार में जमकर खरीदारी देखी गई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1016 प्वाइंट की बढ़त के साथ 58,649 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 293 अंक उछलकर 17,469.75 पर बंद हुआ।

आज आरबीआई ने भी अपनी मानीटर पालिसी में रेपो रेट कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं वैश्विक बाजारों में भी तेजी रही जिसका असर घरेल बाजार पर पड़ा और सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही इंडेक्स डेढ़ फीसदी से अधिक उछाल के साथ बंद हुए।

निफ्टी बैंक 1.82 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी के साथ मार्केट कैप भी 3.53 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 264.20 लाख करोड़ रुपए हो गया। कल यह 260.67 लाख करोड़ रुपए था। सेंसेक्स पर आज 30 में से 28 शेयर्स हरे निशान पर बंद हुए हैं और और निफ्टी पर भी 45 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं कोटक बैंक को छोड़ अन्य सभी बैंकिंग शेयरों में तेजी रही। सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में रही और यह 2.57 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। आज मारुति, बजाज फाइनेंस, SBI और बजाज फिनसर्व के शेयर 3-3% से ज्यादा बढ़े। जबकि सनफार्मा, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, एयरटेल, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयर 2-2% बढ़कर बंद हुए। बाजार में बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयर्स ने धमाल मचाया।

एक दिन पहले मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ बंद हुए थे। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 886.51 अंक की उछाल के साथ 57,633.65 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए 264.45 अंक की तेजी लेकर 17,176 के स्तर पर बंद हुआ था

Read More : FD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज दरों का रखें ध्यान

Share Market Today शेयर बाजार: मंगलवार की सुबह कारोबार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 300 व निफ्टी 120 अंक चढ़कर खुला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR