Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeShare marketShare Market Update मजबूती से खुला बाजार शुरूआती आधे घंटे में ही...

Share Market Update मजबूती से खुला बाजार शुरूआती आधे घंटे में ही आया दबाव में, सेंसेक्स 300 प्वाइंट फिसला

- Advertisement -

Share Market Update

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
साप्ताहिक एक्सपायरी के दिन आज शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला लेकिन शुरूआती आधे घंटे में ही यह मजबूती खत्म हो गई और सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आ गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 200 प्वाइंट ऊपर 58,829 पर पहुंचने के बाद अब गिरावट में है। इसमें 300 पॉइंट्स की गिरावट के बाद 58350 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स आज सुबह 182 प्वाइंट ऊपर 58,831 पर खुला था। दिन में इसने 58,889 का ऊपरी स्तर और 58,711 का निचला स्तर बनाया। वहीं निफ्टी भी 70 प्वाइंट नीचे 17400 पर कारोबार कर रहा है।

बाजार पर आज बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। कारोबार के दौरान आज रिलायंस, वोडाफोन आइडिया, एयरटेल, रेलटेल, एचसीएल, नजारा टेक्नोलॉजीज और इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस जैसे स्टॉक्स पर फोकस रहेगा।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 16 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं और 14 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, रिलायंस हैं। गिरने वाले शेयर्स में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, मारुति के शेयर हैं।

वहीं निफ्टी में 50 शेयर्स में से 23 बढ़त के साथ और 27 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में भारत पेट्रोलियम, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ब्रिटानिया हैं। गिरने वाले शेयर्स में मारुति, हिंडालको, टाटा स्टील और अन्य हैं।

Read More : FD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज दरों का रखें ध्यान

Share Market Today शेयर बाजार: मंगलवार की सुबह कारोबार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 300 व निफ्टी 120 अंक चढ़कर खुला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR