Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeBusiness1 Liter Petrol Rate Today आज देश भर में इन भावों में...

1 Liter Petrol Rate Today आज देश भर में इन भावों में मिल रहा है वाहन ईंधन, जानिए अपने प्रिय शहर के रेट

- Advertisement -

1 Liter Petrol Rate Today

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा 3 नवंबर को पेट्रोल व डीजल में उत्पाद शुल्क में कटौती करने के बाद से लोगों को तेल को दामों में लगातार रहा मिलती आ रही है। भारत के तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी वाहन ईंधन की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। गत एक महीनों से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं,  आज यानी 09 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रतिलीटर हैं।

इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को वाहन ईंधन के दामों में जनता के लिए भारत के पेट्रोलियम कंपनियों ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। यहां पर लोगों को पेट्रोल व 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रतिलीटर में लोगों को दिया जा रहा है। कोलकाता में 104.67 रुपये में पेट्रोल और 89.79 रुपये में डीजल बिक रहा है,जबकि चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 101.40 रुपये और 91.43 रुपये में डीजल मिल रहा है। चार महानगर में अगर आज के पेट्रोल के दामों में तुलना करें तो सबसे मंहगा पेट्रोल महाराष्ट्र के मुंबई शहर में जनता को मिल रहा है। जबकि सबसे सस्ता   पेट्रोल दिल्ली में है।

दिपावली से मिल रही राहत 

केंद्र सरकार ने दिवाली के अवसर पर जनता को राहत देते हए वाहन ईंधन के उत्पाद शुल्क में कमी कर दी थी। सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 5 रुपए और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 10 रुपए की कमी की थी।

इसके बाद तेल के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई।  बाद में एनडीए शासित राज्य यूपी, त्रिपुरा, बिहार, मध्य प्रदेश आदि ने भी पेट्रोल-डीजल पर राज्य में लगने वाला वैट घटा दिया था। उसके कुछ दिनों के बाद कांग्रेस और विपक्ष शासित राज्य ने भी अपने यहां तेल पर लगने वाले वैट में कटौती कर दी थी. जिसके चलते इन राज्यों की जनता को पेट्रोल व डीजल के दामों में और भी राहत प्रदान हुई है।

और शहरों में इस भाव में है वाहन ईँधन Petrol Rate Today

गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी में लोगों को पंपों पर पेट्रोल व डीजल क्रमश: 95.28 व 86.80 जनता को मिल रहा है, जबकि बिहार की राजधानी पटना में यह रेट 105.92 व 91.09 रुपए प्रतिलीटर है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की करें तो यहां पर पेट्रोल 107.23 रुपए प्रतिलीटर जनता को दिया जा रहा है, जबकि डीजल 90.87 रुपए प्रतिलीटर है। वहीं, बेंगलुरु में 100.58 रुपये में पेट्रोल और 85.01 रुपये में डीजल बिक रहा है।

हर दिन सुबह के समय अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। इसके बाद सुबह छह बजे रिलीज कर दी जाती हैं कि आज देश में पेट्रोल व डीजल जनता को किस रेट में मिलेगा।

Read More : Share Market Update मजबूती से खुला बाजार शुरूआती आधे घंटे में ही आया दबाव में, सेंसेक्स 300 प्वाइंट फिसला

FD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज दरों का रखें ध्यान

Share Market Today शेयर बाजार: मंगलवार की सुबह कारोबार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 300 व निफ्टी 120 अंक चढ़कर खुला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR