Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeTop NewsPradhan Mantri Awas Yojana 2024 तक जारी रहेगी, 2.95 करोड़ पक्के मकान...

Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 तक जारी रहेगी, 2.95 करोड़ पक्के मकान बनाने का है लक्ष्य

- Advertisement -

Pradhan Mantri Awas Yojana

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को जारी रखने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। अब इस योजना को मार्च 2021 से मार्च 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें 2 बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को 2024 तक जारी रखा जाएगा और केन-बेतवा प्रोजेक्ट को लिंक करने की मंजूरी भी मिली है।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2016 में ग्रामीण क्षेत्रों में सभी को आवास के संबंध में आकलन किया गया था कि 2.95 करोड़ लोगों के पक्के मकान की जरूरत होगी। इसमें से नवंबर 2021 तक 1.65 करोड़ पक्के आवास बनाकर दे दिए गए हैं। इनको मकान बनाने का पैसा जारी कर दिया गया है।
ठाकुर ने कहा कि शेष परिवारों को भी आवास मिल सके, इसके लिए इस योजना को 2024 तक जारी रखने का निर्णय किया गया है।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस योजना के तहत मार्च 2021 तक 1.97 लाख करोड़ रुपए खर्च हो चुका है। इसमें से केंद्र सरकार ने 1.44 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। मोदी कैबिनेट द्वारा पीएम आवास योजना की अवधि बढ़ा दी गई है और इसके लिए 2,17,257 करोड रुपये से अधिक की मंजूरी दी गई है।

44,605 करोड़ की लागत से केन-बेतवा नदियों को जोड़ा जाएगा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा सरकार ने केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह एक राष्ट्रीय परियोजना होगी। इसके अंतर्गत 44,605 करोड़ रुपए की लागत से केन-बेतवा नदियों को जोड़ा जाएगा। इसमें केंद्र सरकार का कुल योगदान 90% होगा। अगले 8 साल में केन-बेतवा नदी को जोड़ने का यह प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा। केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट में 39317 करोड रुपए का योगदान करेगी।

Read More : FD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज दरों का रखें ध्यान

Share Market Today शेयर बाजार: मंगलवार की सुबह कारोबार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 300 व निफ्टी 120 अंक चढ़कर खुला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR