Friday, October 18, 2024
Friday, October 18, 2024
HomeBusinessIndia Petrol Price सोमवार को भी नहीं बदले पेट्रोल डीजल के दाम,...

India Petrol Price सोमवार को भी नहीं बदले पेट्रोल डीजल के दाम, इस भाव में मिल रहा है आपके शहर में तेल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। 

India Petrol Price: विगत कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के चलते कच्चे तेल के भाव में भले ही कमी दर्ज दिखाई दे रही हो लेकिन इसको कोई खास असर भारत के पेट्रोल व डीजल के दामों में नहीं दिखाई पड़ा है। अमेरिका में कच्चे तेल का भाव कुछ दिन पहले  जहां 70 डॉलर पर था जो वहीं अभी इसमें भी इजाफा हुआ है। पिछले कारोबारी हफ्ते में कच्चे तेल का रेट 75 डॉरल के करीब पहुंच गया है। वहीं भारत तेल कंपनियों ने सोमवार के वाहन ईधन की कीमतें जारी कर दी हैं। जारी की गईं किमतों में तेल कंपनियों ने आज भी कोई बढ़ोतरी नहीं की है,जिसकी वजह से देश भर लोगों को राहत मिली हुई है।

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के ताजा रेट अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर सोमवार को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है. वहीं, डीजल की कीमत 86.67 रुपये पर स्थिर है। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 13 दिसंबर को भी लोगों को पेट्रोल डीजल लोगों को महंगा मिल रहा है। मुंबई पेट्रोल के रेट 109.98 तो वहीं  डीजल के रेट 94.14 रुपए प्रतिलीटर  है। अगर बात कोलकाता में वाहन ईंधन के रेटों की करें तो यहां पर पेट्रोल 104.67 रुपये प्रतिलीटर व डीजल 89.79 रुपए प्रतिलीटर से जनता को मिल रहा है। इस दौरान चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपए की रेट से पंपों पर उपलब्ध है। चार महानगरों में अगर पेट्रोल व डीजल के रेटों की तुलना करें तो सबसे सस्ता पेट्रोल व डीजल दिल्ली में जनता को दिया मिल रहा है। वहीं सबसे महंगा मुंबई में है।

भारत के अन्य प्रमुख शहरों में वाहन ईंधन का रेट India Petrol Price

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92 91.09
रांची 98.52 91.56
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.09
नोएडा 95.51 87.01
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

 

हर दिन अपडेट किये जाते हैं पेट्रोल व डीजल के रेट India Petrol Price

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रतिदिन अपडेट की जाती हैं। उसके बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेत करती हैं,उसके बाद से जनता का अपडेट की हुई किमतों के आधार देश भर के पंपों में पेट्रोल व डीजल मिलता है।

हर दिन कीमतें घर बैठकर भी जान सकते हैं India Petrol Price

आपके शहर में पेट्रोल व डीजल की भाव से मिल रहा है। इसके कीमतें आप घर बैठकर भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक फोन से SMS करना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। उसके कुछ देर बाद आपको आपके शहर की कीमतों का रेट पता चल जाएगा।

नवंबर से जारी है स्थिरता India Petrol Price

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को वाहन ईंधन के उत्पाद शुल्क में कटौती की थी जिसके बाद से बढ़े हुए दामों से लोगों को राहत मिली थी और यह राहत का सिलसिला आज तक भी जारी है। मोदी सरकार ने पेट्रोल में 5 रुपए व डीजल में 10 रुपए की कटौती की थी। उसके बाद से देश के विभिन्न राज्यों ने भी अपने यहां वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट में कटौती की है।

Also Read : FD Interest Rates अगर इन बैंकों में करा रहे एफडी तो ब्याज दरों का रखें ध्यान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR